मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Kurla Building Collapse: कुर्ला में “गिरी” चार मंजिला इमारत, अब तक 18 लोगों की मौत; कई घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा हो गया है| सोमवार/मंगलवार रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है| मलबे में से अब तक कई लोगों को…

Kurla Building Collapse: कुर्ला में “गिरी” चार मंजिला इमारत, अब तक 18 लोगों की मौत; कई घायल
Kurla Building Collapse: कुर्ला में “गिरी” चार मंजिला इमारत, अब तक 18 लोगों की मौत; कई घायल | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा हो गया है| सोमवार/मंगलवार रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। चार मंजिला इमारत गिरने से अब तक 18  लोगों की मौत हो चुकी है| मलबे में से अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि  कई लोगों के फंसे होने के कारण बचाव अभियान जारी है। यह हादसा कुर्ला के नाइक नगर में हुआ।



बीएमसी के अनुसार मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है|  नाइक नगर सोसायटी की D विंग बीती रात गिर गई।  अब तक 18 को मृत घोषित कर दिया गया है। BMC की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि,'2013 से इमारत को कई नोटिस दिए गए थे। पहले मरम्मत का और फिर इमारत को गिराने के लिए भी नोटिस दिया गया था|



बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि कुर्ला की नाइक नगर सोसायटी में स्थित आवासीय इमारत की एक ‘विंग' सोमवार देर रात ढह गई, उसके नजदीक स्थित दूसरी ‘विंग' के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को घाटकोपर तथा सायन के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 



अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें मलबे में 20 से 22 लोगों के फंसे होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल की करीब 12 गाड़ियों के अलावा, दो बचाव वैन मौके पर तैनात है। 



मुंबई कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया कि, यह जगह सरकार ने 1966 में दी थी और यह इमारत 1975 में बनी थी। मुझे BMC के अधिकारियों ने बताया है कि इस इमारत को बीच में एक बार टूटा-फूटा बताया था लेकिन इसको एक ऑडिट द्वारा इसे मरम्मत योग्य बताया है। इमारतों को टूटा-फूटा घोषित करना यह BMC काम है|



 महाराष्ट्र मंत्री आदित्य ठाकरे ने कुर्ला भवन ढहने की साइट का दौरा किया। उन्होंने कहा, "मैं यहां कल रात भी आया था और बचाव अभियान जारी है। 2-3 लोग यहां से जिंदा निकले हैं, शायद और भी लोग निकल सकते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि मलबे से सभी सुरक्षित निकले।"


BMC कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि,'9 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दमकल विभाग के अनुसार इमारत के मलबे के नीचे 7-8 लोग फंसे हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि अभी और भी लोग हो सकते हैं| मैंने फायर ब्रिगेड और NDRF से अनुरोध किया है कि ऑपरेशन (खोज और बचाव अभियान) सावधानी से करें क्योंकि अंदर कुछ लोग जीवित हो सकते हैं। नगर निकाय मामले की जांच करेगा|



मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला इमारत गिरने की दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे: शिवसेना के बागी विधायक मंगेश कुडालकर






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।