मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वसई रेलवे स्टेशन पर शख्स ने चलती ट्रेन के आगे धक्का देकर पत्नी को मार डाला, फिर 2 बच्चों को लेकर हुआ फरार

मुंबई: वसई रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्‍नी को चलती ट्रेन के सामने धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। रेलवे स्‍टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ये सारा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया| रेलवे पुल…

वसई रेलवे स्टेशन पर शख्स ने चलती ट्रेन के आगे धक्का देकर पत्नी को मार डाला, फिर 2 बच्चों को लेकर हुआ फरार
वसई रेलवे स्टेशन पर शख्स ने चलती ट्रेन के आगे धक्का देकर पत्नी को मार डाला, फिर 2 बच्चों को लेकर हुआ फरार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  वसई रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्‍नी को चलती ट्रेन के सामने धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। रेलवे स्‍टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ये सारा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया| रेलवे पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह चार बजे के आस पास की है। 



वसई स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर सो रही पत्नी को उठाकर पत्नी ने एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे धकेल दिया। पत्नी को रेल की पटरियों पर फेंकने के बाद पति दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। इस वारदात में पत्नी की मौत हो गई। 



महाराष्ट्र राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि,'' वसई रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसने वसई स्टेशन पर अपनी पत्नी को ट्रेन के नीचे धकेल कर उसकी हत्या कर दी और अपने 2 बच्चों के साथ फरार हो गया। आरोपी पति की तलाश जारी है|



रेलवे के सहायक पुलिस आयुक्त बाजीराव महाजन के मुताबिक, महिला वसई के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी, तभी उसके पति ने उसे जगाया और अवध एक्सप्रेस के सामने धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।



अधिकारी ने बताया,'' आदमी जिसकी उम्र करीब 30 साल होगी, उसने अपनी सोई हुई पत्नी को जगाया और उसे रेलवे प्लेटफॉर्म के किनारे तक घसीटने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन के रास्ते में पटरियों पर धक्का दे दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया है। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।