मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं...”: महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच बोले उद्धव ठाकरे

मुंबई: Maha Political crisis: महाराष्‍ट्र में चल रहे सियासी संकट (Brewing Political crisis in maharashtra) को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चुप्‍पी तोड़ी है| उन्होंने कहा कि,'' एक भी व्यक्ति सामने…

“मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं...”: महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच बोले उद्धव ठाकरे
“मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं...”: महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच बोले उद्धव ठाकरे | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: Maha Political crisis:  महाराष्‍ट्र में चल रहे सियासी संकट (Brewing Political crisis in maharashtra) को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चुप्‍पी तोड़ी है| उन्होंने कहा कि,''  एक भी व्यक्ति सामने आकर कहते हैं कि मुख्यमंत्री पद से हट जाओ, मैं हट जाऊंगा| अगर मेरे खिलाफ एक भी वोट विरोध में जाता है तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं| 



महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि,''''अगर एकनाथ शिंदे आकर बोल दें तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। सब लोगों (MLA) ने मेरा समर्थन किया लेकिन अपने ही लोगों (MLA) ने समर्थन नहीं किया। अगर मेरे खिलाफ एक भी वोट विरोध में जाता है तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं| 



उद्धव ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष समेत सभी पद छोड़ने को तैयार हूं। बस नाराज विधायकों की जो भी मांगें हैं, वो सामने आकर तो कहते।उन्होंने कहा कि,''आप मुझे नहीं चाहिए। मैं इस क्षण को मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं। पद आते हैं, जाते रहते हैं। जीवनभर की कमाई होती है, जो आप कुर्सी पर रहकर करते हैं। जनता का साथ मिला है, वह ही असली कमाई है।




मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे अनुभव नहीं था। मैं जिद करने वाला आदमी हूं। अनुभव नहीं भी हो तो मैं जिद के साथ काम करने उतरा था। मैंने बालासाहब ठाकरे को वचन दिया था। उसके बाद जो भी कुछ हुआ, वह सबको पता है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी के साथ जाने का निर्णय हुआ। पवार ने मुझसे कहा था कि जवाबदारी आपको लेनी होगी। कांग्रेस और एनसीपी के बड़े नेता हैं लेकिन जिम्मेदारी आप नहीं लोगे तो सरकार चला नहीं सकेंगे। पवार साहब, सोनिया जी ने मुझ पर विश्वास किया। उनके भी अक्सर फोन आते रहते हैं।



उन्होंने कहा कि जिसके पास कोई अनुभव नहीं है, उसे इस तरह की जिम्मेदारी देना बड़ी जिम्मेदारी थी। महाड़ से महाबलेश्वर जाने के बीच इतने मोड़ है कि राजनीति में तो उससे भी ज्यादा घुमाव है। प्रशासन ने भी मुझे सहयोग किया है। मुझे दुख किस बात का है, धक्का लगा है कि कांग्रेस-एनसीपी बो??ते हैं कि उद्धव सीएम नहीं चाहिए तो समझ में आता है, पर आज सुबह कमलनाथ, शरद पवार ने मुझे फोन किया।


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-cm-uddhav-thackeray-tests-positive-for-covid-19-amid-political-upheaval-in-maharashtra



सीएम उद्धव ने कहा कि अगर मेरे ही लोगों को मैं मुख्यमंत्री नहीं चाहिए हैं तो क्या करूं? मुझे नहीं पता कि वे लोग मुझे अपना मानते ही कि नहीं। उन्हें मेरे सामने आना चाहिए था। आप मुख्यमंत्री पद नहीं संभाल सकते। आपको मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहिए। एक भी व्यक्ति सामने आकर कहते हैं कि मुख्यमंत्री पद से हट जाओ, मैं हट जाऊंगा... मैं शिवसेना प्रमुख का बेटा हूं, किसी भी तरह का मोह मुझे रोक नहीं सकता।



https://www.thevirallines.net/india-news-maharashtra-political-crisis-shiv-sena-rebel-minister-eknath-shinde-at-guwahati-radisson-blu-hotel-with-40-mlas


उन्होंने कहा कि आप लोग कह रहे हो कि यह असली शिवसेना नहीं है। पर आप लोग आकर बोलिए, मैं अपना ठिकाना वर्षा (मुख्यमंत्री निवास) से हटा रहा हूं। जो ऐसा कर रहे हो, उससे किसका नुकसान कर रहे हो? उन्हें इसे महसूस करना चाहिए। मेरा इस्तीफा तैयार है। जो विधायक गायब हैं या जिन्हें गायब किया गया है। वे आए और मेरा इस्तीफा लेकर जाए। अगर कोश्यारी बोलेंगे तो मैं भी वहां जाने को तैयार हूं। कोई मजबूरी नहीं है। कोई लाचारी नहीं है। मैं चुनौतियों का सामना करने को तैयार हूं।



https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-shiv-sena-leader-sanjay-raut-hints-at-dissolution-of-maharashtra-assembly-amid-political-crisis


 मुख्यमंत्री पद के लिए जो मैं बोल रहा हूं, वह शिवसैनिकों के लिए भी बोल रहा हूं। जिन लोगों को लग रहा है कि मैं शिवसेना पक्ष प्रमुख के लायक नहीं हूं, तो मैं यह कुर्सी भी छोड़ दूंगा। संकट के सामना करने के लिए है। मैं दोनों पद छोड़ने को तैयार हूं।  शिवसेना का कोई और नेता मुख्यमंत्री बनता है तो वह भी अच्छा लगेगा।


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-i-was-kidnappedwas-imprisoned-in-surat-mla-nitin-deshmukhs-big-allegation



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।