मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

मुझे भी गुवाहाटी जाने का मिला था “ऑफर” : संजय राउत

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया कि उन्हें भी गुवाहाटी जाने का ऑफर मिला था| संजय राउत ने कहा,'''मुझे भी गुवाहाटी जाने का प्रस्ताव मिला था लेकिन मैं बालासाहेब ठाकरे का अनुसरण करता हूं इसलिए…

मुझे भी गुवाहाटी जाने का मिला था “ऑफर” : संजय राउत
मुझे भी गुवाहाटी जाने का मिला था “ऑफर” : संजय राउत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया कि उन्हें भी गुवाहाटी जाने का ऑफर मिला था| संजय राउत ने कहा,'''मुझे भी गुवाहाटी जाने का प्रस्ताव मिला था लेकिन मैं बालासाहेब ठाकरे का अनुसरण करता हूं इसलिए मैं वहां नहीं गया। जब सच्चाई आपके पक्ष में है, तो डर क्यों है?



संजय राउत ने कहा,'इस देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक, सांसद होने के नाते मेरा ये कर्तव्य है कि जब देश की कोई भी जांच एजेंसी मुझे बुलाती है तो मैं उनके समक्ष जाकर बयान दूं। मुझे बुलाया गया, लोगों के मन में कुछ शंका है कि ये राजनीतिक दबाव में हुआ है, ऐसी कोई बात नहीं है|



राउत ने कहा,'उनके मन में शंका थी, टाइमिंग की थोड़ी समस्या है कि यही टाइमिंग क्यों रखी। 10 घंटे तक मैं उनके साथ रहा, अधिकारी बहुत अच्छे से मेरे साथ पेश आए। मैंने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। मैंने उन्हें कहा कि अगर आपको लगता है कि मुझे वापस आना चाहिए तो मैं फिर आ जाऊंगा|


जिन्हें सब कुछ दिया 'वो' साथ छोड़ गए, जिन्हें कुछ नहीं दिया 'वो' साथ: बोले उद्धव ठाकरे


गौरतलब है कि शिवसेना विधायकों द्वारा बगावत किए जाने से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता निर्माण हो गई थी। महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के दिन 20 जून, 2022 को शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे अपने पार्टी यानी शिवसेना विधायकों को लेकर सूरत (गुजरात) चले गए थे| मंगलवार तक सूरत के एक पांच सितारा होटल में रहे| बुधवार ,22 जून, 2022 को सुबह एकनाथ शिंदे विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंच गए थे|



अमित शाह ने अपना वादा निभाया होता तो:शिवसेना










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।