रिलायंस हॉस्पिटल में 9 बार फोन कर मुकेश अंबानी और उनके परिवार को दीं गालियां और जान से मारने की धमकी, एक शख्स गिरफ्तार
मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को सोमवार, 15 अगस्त को 9 बार धमकी भरे फोन आए। रिलायंस फाउंडेशन के हरस्कीसंदास अस्पताल के नंबर पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे से 12 बजे 9 बार धमकी भरे कॉल आए।मु…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
रिलायंस हॉस्पिटल में 9 बार फोन कर मुकेश अंबानी और उनके परिवार को दीं गालियां और जान से मारने की धमकी, एक शख्स गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को सोमवार, 15 अगस्त को 9 बार धमकी भरे फोन आए। रिलायंस फाउंडेशन के हरस्कीसंदास अस्पताल के नंबर पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे से 12 बजे 9 बार धमकी भरे कॉल आए।
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई पुलिस ने बताया,'' रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में सुबह 10:30 बजे धमकी भरे कॉल आए थे, हम आगे की जांच कर रहे हैं| इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है|
मुंबई जोन-2 के डीसीपी नीलोत्पल ने बताया,''आज सुबह 10:39 से 12:04 बजे के बीच रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में किसी अज्ञात कॉलर ने 9 बार फोन कर मुकेश अंबानी को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। हमने तत्काल संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया और आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत FIR दर्ज की। जांच जारी है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।