मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सोने के दांत बने मुसीबत, 15 साल से फरार ‘ठग’ प्रवीण जडेजा दबोचा

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक 38 वर्षीय आरोपी प्रवीण अशुभा जडेजा को गिरफ़्तार किया। प्रवीण अशुभा जडेजा के मुंह में लगा सोने का दो दांत पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। वह 15 साल से फरार चल रहा था| दक्षिण…

सोने के दांत बने मुसीबत, 15 साल से फरार ‘ठग’ प्रवीण जडेजा दबोचा
सोने के दांत बने मुसीबत, 15 साल से फरार ‘ठग’ प्रवीण जडेजा दबोचा | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक 38 वर्षीय आरोपी प्रवीण अशुभा जडेजा को गिरफ़्तार किया। प्रवीण अशुभा जडेजा के मुंह में लगा सोने का दो दांत पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। वह 15 साल से फरार चल रहा था| दक्षिण मुंबई के सेवरी की आरएके मार्ग पुलिस ने आखिरकार 38 वर्षीय प्रवीण जडेजा उर्फ प्रविणसिंह उर्फ प्रदीप सिंह आशुभा जडेजा को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।



मुंबई पुलिस के मुताबिक,  प्रवीण जडेजा 2007 में परेल में एक कपड़ा व्यापारी के यहां सेल्समैन के तौर पर काम करता था। दुकान मालिक ने 28 जुलाई 2007 को उसे 40 हजार रुपए दूसरे व्यापारी को देने के लिए दिए थे। लेकिन प्रवीण की नीयत पैसे पर खराब हो गई। उसने रुपए से भरा बैग घर में छिपा दिया और मालिक के सामने झूठी चोरी की कहानी बना दी। उसने बताया कि रास्ते में उसे टॉयलेट लगी थी, वह सार्वजनिक शौचालय गया। जहां उसका बैग चोरी हो गया।



दुकान मालिक ने प्रवीण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। प्रवीण को गिरफ्तार किया गया। लेकिन तीन दिन बाद जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 



मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "आरोपी 15 साल से फरार था, उसके मुंह में सोने के 2 दांत थे। उसने एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम किया और 2007 में एक दुकानदार से 40,000 रुपये की ठगी की| आरोपी ने अपनी पहचान बदल ली थी और मुंबई से गुजरात के कच्छ में शिफ्ट होने के बाद ठिकाने पर रह रहा था। उसके सोने की परत चढ़े दांत धोखाधड़ी के एक मामले में उसकी गिरफ्तारी का कारण बने|



असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर महेश लमखाडे ने कहा, " हमने फिर से जडेजा की तलाश शुरू की। हमने परेल इलाके में उसके बारे में पूछताछ शुरू की, क्योंकि वह वहां काम करता था। लेकिन हमें कोई सुराग नहीं मिला। बाद में हमे गिरफ्तारी के पेपर से पता चला कि आरोपी के दो कृत्रिम दाँत हैं जिन पर सोने की परत चढ़ी हुई है, और हमने इस लीड के आधार पर उसकी तलाश शुरू की।“



हेश लमखाडे ने कहा, "पूछताछ में पता चला कि वह कच्छ के मांडवी तालुका के सभराई गांव से था। हमने अपने मुखबिर के माध्यम से उस गांव में उसकी तलाश शुरू की। हमने अपने मुखबिरों को मैसेज भेजा कि हम प्रवीण जडेजा की तलाश कर रहे हैं, जिसके दो सोने के दांत हैं| फिर भी हमें जडेजा का कुछ पता नहीं चला।



इस बीच, जांच अधिकारियों को खबर मिली कि एक व्यक्ति  है जिसके दो सोने के दाँत हैं, लेकिन उसका नाम प्???दीप सिंह जडेजा है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एलआईसी एजेंट बनकर उनसे संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी को फोन किया और बताया कि प्रवीण जडेजा की पॉलिसी मैच्योर हो रही है और उसे पैसे लेने के लिए सेवरी इलाके में बुलाया गया।" गुरुवार को जैसे ही वह सेवरी पहुंचा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता और उसके पूर्व सहकर्मियों ने उसकी पहचान की पुष्टि की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।