मुंबई : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी बिहार में सत्ता खोने के बाद बौखला गई है और अब देश में अघोषित आपातकाल और फूट डालो और राज करो की नीति के साथ अंग्रेजों से भी ज्यादा क्रूर हो रही है।
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा,‘‘ BJP ब्रिटिश शासकों से कहीं अधिक ‘‘क्रूर तरीके से''से काम कर रही है| उन्होंने दावा किया कि देश में वर्ष 2014 से ही अघोषित आपातकाल लागू है|
नाना पटोले ने कहा कि ,‘‘भाजपा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई (CBI) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी सरकारों को सत्ता से हटाने और विपक्षी पार्टियों को तोड़ने के लिए कर रही है|
बिहार में RJD के नेताओं के ठिकानों पर CBI की छापेमारी पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि ,‘‘बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले (बिहार सीएम) नीतीश कुमार शुद्ध थे। भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद अब उनके (नीतीश कुमार) खिलाफ जांच शुरू... | लोग इस राजनीति को समझते हैं|
पटोले ने कहा कि,‘‘भाजपा, सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का दुरुपयोग राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है| पार्टी (भाजपा) बिहार में सत्ता गंवाने के बाद से परेशान है| उन्होंने कहा, ‘‘जो भाजपा का समर्थन करते हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती| देश में मंहगाई और बेरोजगारी बहुत अधिक बढ़ गई है| किसानों और मजदूरों की समस्या बढ़ गई है लेकिन केंद्र सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में असफल है|