मुंबई: Maha Political crisis: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट (Brewing Political crisis in maharashtra) पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि,हमारे विधायक हमारे साथ हैं, कांग्रेस के साथ हैं... शिवसेना की बात है, वे खुद सुलझा सकते हैं, उनके नेता उद्धव ठाकरे मामले को संभाल रहे हैं|
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि,''गुजरात इस भूकंप का केंद्र बिंदु है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र, जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करता है, ने हमारी सरकार को गिराने की साजिश रची है। एमवीए (महा विकास अघाड़ी) इससे लड़ेगा, हम जीतेंगे|
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा,''हमारे विधायक हमारे साथ हैं, कांग्रेस के साथ हैं... शिवसेना की बात है, वे खुद को सुलझा सकते हैं, उनके नेता उद्धव ठाकरे मामले को संभाल रहे हैं|