मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा पर विधायक नितीन देशमुख को अपहरण करने व बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया हैं|'' शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि,,''मुंबई से नितीन देशमुख को अपहरण कर गुजरात ले जाया गया है, सोमवार रात उन्होंने खुद को छुड़ाने का प्रयत्न किया तब उनके साथ गुजरात पुलिस व गुंडों ने बेरहमी से मारपीट की|
संजय राउत ने कहा,''शिवसेना विधायक नितीन देशमुख सूरत में भाजपा के कब्जे में हैं. मुंबई से उनका अपहरण किया गया. सोमवार रात उन्होंने खुद को छुड़ाने का प्रयत्न किया. तब उनके साथ गुजरात पुलिस व गुंडों ने बेरहमी से मारपीट की. मुंबई के गुंडे भी वहां हैं. गुजरात की धरती पर हिंसा?
गौरतलब है कि,''महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और उन्हीं की पार्टी शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे अपने पार्टी यानी, शिवसेना विधायकों के साथ सूरत के एक पांच सितारा होटल में डेरा जमाए हुए | BJP के दावे के मुताबिक ,''एकनाथ शिंदे और 35 विधायक गुजरात में हैं| इन बागी विधायकों में एक हैं नितिन देशमुख|
खबरों के मुताबिक, आज सुबह नितिन देशमुख की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था|इसी बीच नितिन देशमुख की पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है|
देशमुख की पत्नी प्रांजलि ने अकोला पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कर कहा कि उसने आखिरी बार अपने पति से 20 जून की शाम 7 बजे फोन पर बात की थी और जब से उसका फोन बंद है, तब से वह उससे बात नहीं कर पा रही है| उन्होंने कहा कि देशमुख की जान को खतरा हो सकता है|