मुंबई: Maharashtra Political crisis: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर NCP ने वाईबी चव्हाण केंद्र में बैठक की| बैठक में NCP अध्यक्ष शरद पवार , महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार , प्रफुल्ल पटेल ,छगन भुजबल और अन्य नेता शामिल रहे।
NCP नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि, हम अंत तक उद्धव ठाकरे जी के साथ खड़े रहेंगे। हम मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर रख रहे हैं|
अजीत पवार ने कहा कि, सरकार को बचाना तीनों दलों (एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना) की जिम्मेदारी है। संजय राउत ही जानते हैं कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया (शिवसेना MVA से बाहर निकलने पर विचार कर रही है)|
NCP नेता छगन भुजबल ने कहा कि,'हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ खड़े हैं और अंतिम क्षण तक उनका समर्थन करेंगे। हमारे पास सरकार के लिए नंबर हैं क्योंकि शिवसेना के किसी विधायक ने इस्तीफा नहीं दिया है और न ही शिवसेना ने किसी को पार्टी से निष्कासित किया है|