मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस: कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक को 3 मार्च तक ED की कस्टडी में भेज दिया गया है। PMLA की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार…

दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस: कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा
दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग केस: कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:   महाराष्ट्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नवाब मलिक को 3 मार्च तक ED की कस्टडी में भेज दिया गया है।  PMLA की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में भेजा।  दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने नवाब मलिक को आज गिरफ़्तार किया था।



नवाब मलिक को जमीन की खरीद के एक मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से तार जुड़ने के चलते बुधवार सुबह 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है।



ED ने उन्हें बुधवार को ही स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश कर 14 दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट ने करीब 5 घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें 8 दिन की कस्टडी में भेज दिया। कोर्ट ने उन्हें जेल में अपनी दवाइयां रखने और घर का खाना मंगाकर खाने की इजाजत भी दी है।



नवाब मलिक के वकील तारिक सैय्यद ने कहा,''अदालत कल हमारे आवेदन पर सुनवाई करेगी जिसमें नवाब मलिक को उनकी हिरासत के दौरान दवाएं ले जाने और घर से भोजन प्राप्त करने की अनुमति मांगी गई है। साथ ही हिरासत में पूछताछ के दौरान वकील की उपस्थिति की भी मांग की गई है|


https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore


मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट के बाहर NCP कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। कोर्ट से बाहर निकलने पर गाड़ी में रवाना होते समय मलिक ने उन्हें हाथ हिलाकर सबकुछ ठीक होने का इशारा किया और वहां से ED अधिकारियों के साथ चले गए। मलिक के समर्थकों के भड़कने की आशंका को देखते हुए ED ऑफिस पर CRPF की तैनाती की गई है।


https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-coal-scam-in-gujarat-60-lakh-tonnes-of-coal-from-mines-disappeared-on-the-way-loss-of-6-thousand-crores 


शरद पवार ने की सीएम ठाकरे से मुलाकात

मलिक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। NCP चीफ शरद पवार के घर सिल्वर ओक पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग हुई है। मीटिंग के बाद वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके सरकारी बंगले 'वर्षा' पर पहुंचे हैं। ठाकरे ने भी राज्य के गृह मंत्री के साथ बैठक की है। नवाब मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में विधानसभा के बाहर गुरुवार को सुबह 10 बजे महाविकास अघाड़ी सरकार के मंत्री प्रदर्शन करने वाले हैं।


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-on-the-scam-of-22-thousand-crore-rupees-of-abg-shipyard-modi-model-luto-aur-bhago 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।