मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने रिश्तेदार के यहां छापेमारी को लेकर बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा है| महाराष्ट्र विधानसभा में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा,'''मुझे जेल में डालना है तो जेल में डाल दो| परिवार वालों को परेशान किया जाता है| मैं डरता हूं ऐसा नहीं है लेकिन तुम्हें सत्ता ही चाहिए न, तो चलो मैं आता हूं, मुझे जेल में डाल दो|
उद्धव ठाकरे ने कहा,''''जिस तरह से आपने मेरे परिवार पर हमला किया है और मुझे जेल भेजना चाहते हैं| मुझे जेल में डालना है तो जेल में डाल दो | सीएम ने कहा कि,''सत्ता में आना है तो सत्ता में आओ लेकिन इसके लिए यह सब कुचक्र मत करो...इन सब बातों को उजागर करने से क्या फायदा..? कोर्ट सबूत देखता है और फैसला करता है|
राज्य विधानसभा में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा,''''मुझे जेल में डाल दो, मैं कृष्ण नहीं हूं लेकिन क्या आप कह सकते हैं कि आप कंस नहीं हैं?| सीएम ठाकरे ने मंत्री नवाब मालिक पर ईडी की कार्रवाई को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला| नवाब मलिक के मामले में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं बदनामी से नही डरता लेकिन तथ्यहीन आरोप के आधार पर इस्तीफा न मांगें| नवाब मालिक अगर दोषी पाए गए तो जो कार्रवाई करना है करो|
फडणवीस पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अगर हम आपके साथ सत्ता में होते तो क्या ईडी, आईटी हमारे घर में घुसकर कार्रवाई करती? केंद्रीय जांच एजेंसी जिस तरह से हमारे नेताओं और मेरे परिवार के लोगों पर जानबूझकर कारवाई कर रही है वह एक नीच, निंदनीय, घृणास्पद हरकत है। राजनीति में परिवार को टारगेट करना यानी आपका स्तर गिरा हुआ है।
'बीजेपी को चेतावानी देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अगर हिम्मत है तो सामने आकर लड़ो, मर्द की तरह लड़ो, केंद्रीय जांच एजेंसी की आड़ में लड़ना कहां की मर्दानगी है?
उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उनका शपथग्रहण नाकाम न होता और वह अनिल देशमुख व नवाब मलिक के साथ सरकार में होते तो क्या करते?..उद्धव ठाकरे ने कहा, 'आप केंद्रीय संस्थाओं को क्या इतना कमजोर समझते हो क्या कि नवाब मालिक दाऊद का आदमी होकर खुले आम घूम रहे थे, चुनाव लड़े, विधायक बने और केंद्रीय जांच एजंसियों को इसका पता भी नहीं चला। अगर केंद्रीय जांच एजेंसी के हमारे अधिकारी इतने नाकाम है तो वो दिनभर क्या करते फिर सिर्फ दिए जलाते हैं थाली बजाते हैं क्या?'
महाराष्ट्र के सीएम ने विधानसभा में कहा, 'पहले राममंदिर के नाम पर वोट मांगे जाते थे अब दाऊद के नाम पर मांग रहे हैं। दाऊद के गुर्गे ढूंढ रहे है... जाइये पता लगाइए कि दाऊद कहां है? उन्होंने आगे कहा, 'देवेंद्र फडणवीस को मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आपकी अगर वह सुबह की शपथ सफल होती तो आज आप अनिल देशमुख,नवाब मालिक के साथ सत्ता में होता तब क्या होता फिर?....'फडणवीस पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अगर हम आपके साथ सत्ता में होते तो क्या ईडी, आईटी हमारे घर में घुसकर कार्रवाई करती?