मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली-एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले फर्जी पत्रकार समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बनवा लिया था क्राइम न्यूज 24 चैनल का आईकार्ड

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस क्राइम ब्रान्च ने दिल्ली- एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले फर्जी पत्रकार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 12 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने बताय…

दिल्ली-एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले फर्जी पत्रकार समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बनवा लिया था क्राइम न्यूज 24 चैनल का आईकार्ड
दिल्ली-एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले फर्जी पत्रकार समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बनवा लिया था क्राइम न्यूज 24 चैनल का आईकार्ड | फ़ोटो: TVL News

 गाजियाबाद:  गाजियाबाद पुलिस क्राइम ब्रान्च ने दिल्ली- एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले फर्जी पत्रकार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 12 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया,''गाजियाबाद क्राइम ब्रान्च द्वारा थाना मुरादनगर क्षेत्र से 12 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा व 1 स्कूटी एवं अपने को क्राइम न्यूज 24 का पत्रकार बताने वाला अपने साथी सहित गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित हुई जिसके कब्जे से क्राइम न्यूज 24 का आईकार्ड बरामद। 



पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग काफी समय से गांजे की तस्करी रह हैं। अभियुक्त गौरव ने बताया कि मैं और संजय मिलकर जोकि मेरे गांव का ही है, जनपद आगरा से थोक में गांजा लाकर पूरे एनसीआर एवं जनपद गाजियाबाद क्षेत्र में फुटकर में इसकी सप्लाई देते हैं। 



अभियुक्त गौरव ने बताया कि मैंने क्राइम न्यूज 24 चैनल का प्रेस का एक आईकार्ड बनवा लिया था जिसमें फोटो लगी है तथा उसपर रजिस्ट्रेशन नम्बर और कार्ड नम्बर भी डलवा लिया था और आसपास सभी लोगों को बता दिया कि मैं प्रेस में नौकरी करने लगा हूँ तथा पुलिस में भी मैंने पत्रकार के तौर पर ही अपनी पहचान बतायी थी। गांजे की सप्लाई के दौरान यदि पुलिस कहीं हमें चैंकिग में रोकती थी तो मैं अपने आई कार्ड को दिखाकर मीडियाकर्मी होने का लाभ प्राप्त करता था। पुलिस से बचने के लिए मैं अपने आईकार्ड का कई बार इस्तेमाल किया है। मुझे मीडियाकर्मी समझकर पुलिस मेरी चैंकिग भी नहीं करती थी और इस तरह से मैं और संजय मिलकर अपनी स्कूटी की डिग्गी में गांजा रखकर एनसीआर एवं जनपद गाजियाबाद क्षेत्र में सप्लाई आसानी से कर रहे थे। 



नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. संजय शुक्ला पुत्र जगदीश निवासी राधेश्याम बिहार फेस-2, मुरादनगर गाजियाबाद 

2. गौरव शुक्ला (फर्जी पत्रकार) पुत्र दीपचंद निवासी राधेश्याम बिहार फेस-2, मुरादनगर गाजियाबाद 


बरामदगी का विवरण :

. 12 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा 

2. 01 स्कूटी 3. 

1 मीडिया का आईकार्ड चैनल क्राइम न्यूज 24(24X7Live) 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।