मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते, लेकिन मुसलमान 'लाउडस्पीकर' पर अज़ान करेंगे तो...: राज ठाकरे

मुंबई: मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि,''हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज़ अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन अगर आप (मु…

हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते, लेकिन मुसलमान 'लाउडस्पीकर' पर अज़ान करेंगे तो...: राज ठाकरे
हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते, लेकिन मुसलमान 'लाउडस्पीकर' पर अज़ान करेंगे तो...: राज ठाकरे | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि,''हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज़ अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन अगर आप (मुसलमान) इसे लाउडस्पीकर पर करेंगे तो हम भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है| 



दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा पर MNS प्रमुख ने कहा कि,''मुझे लगता है कि इस तरह की बातों का ऐसे ही जवाब दिया जाना चाहिए, नहीं तो वो लोग नहीं समझेंगे|



एक मई को औरंगाबाद में रैली करेंगे राज ठाकरे

वह अपनी अगली जनसभा एक मई को औरंगाबाद में करेंगे। इस जनसभा में वे महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। इतना ही नहीं वे अपनी सभा को पूरी तरह से धार्मिक रंग देने की कोशिश कर सकते हैं।



5 जून को अयोध्या जाएंगे राज ठाकरे 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे ने जैसे ही मई के पहले सप्ताह में अयोध्या जाने की घोषणा की वैसे ही उनके चाचा राज ठाकरे ने भी पांच जून को अयोध्या जाने का एलान कर दिया है।  



संजय राउत ने इशारे में राज ठाकरे को हिंदू ओवैसी कहा

संजय राउत से जब पूछा गया कि आपने राज ठाकरे को हिंदू ओवैसी कहा? तो उन्होंने कहा  कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन यूपी चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने जो एआईएमआईएम के ओवैसी से काम कराया वही अब महाराष्ट्र में नए हिंदू ओवैसी से करवा रहे हैं।



3 मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए वरना

पिछले दिनों राज ठाकरे ने मस्जिद पर लगे लाउड स्पीकर को हटाने का अल्‍टीमेटम देते हुए कहा था क‍ि "नमाज के लिए रास्ते और फुटपाथ क्यों चाहिए? घर पर पढ़िए... प्रार्थना आपकी है, हमें क्यों सुना रहे हो? अगर इन्हें हमारी बात समझ नहीं आती तो आपकी मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे| राज ठाकरे ने कहा था,''3 मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए वरना हम स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएंगे। यह एक सामाजिक मुद्दा है, धार्मिक नहीं। मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं, हम इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, आप जो करना चाहते हैं वह करें|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।