नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में रामनवमी एवं उसके बाद हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| देश में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है| देश में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर शिवसेना के नेता संजय राउत ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि,''देश का माहौल जानबूझकर चुनाव जीतने के लिए खराब किया जा रहा है|
संजय राउत ने कहा,,''देश का माहौल जानबूझकर चुनाव जीतने के लिए जिस तरह से खराब किया जा रहा है, मुझे लगता है यह देश के लिए ठीक नहीं है। दिल्ली में कल हनुमान जयंती और रामनवमी पर हमला हुआ था इससे पहले यह कभी नहीं हुआ करता था|
संजय राउत ने कहा,''ये हमले राजनीति से प्रायोजित है। आने वाले वक़्त में 4-5 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उसके लिए यह वोट मांगने का पूरा षड्यंत्र है। महाराष्ट्र में भी कल शांति को भंग करने की कोशिश हुई। हमने यह नहीं होने दिया है और आगे भी नहीं होने देंगे|
संजय राउत ने कहा,''''महाराष्ट्र में शांति को खतरे में डालने की कोशिश की गई लेकिन यहां के लोग और पुलिस यहां शांत हैं। इशारों में राज ठाकरे पर और भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा, ''कुछ लोगों का मिशन था राज्य के 'न्यू ओवैसी'...'हिंदू ओवैसी' के जरिए 'राम और हनुमान' के नाम पर दंगा भड़काना। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे|
राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा,''संजय राउत ने कहा,'''मैंने किसी का नाम नहीं लिया... बीजेपी ने यूपी चुनाव जीतने के लिए एआईएमआईएम के ओवैसी से जो काम कराया, वही काम महाराष्ट्र के 'न्यू हिंदू ओवैसी' से करने को बीजेपी कह रही है|
‘राजनीतिक फायदे के लिए जानबूझकर देश का माहौल खराब किया जा रहा है
संजय राउत ने कहा,''चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए जानबूझकर देश का माहौल खराब किया जा रहा है। रामनवमी और हनुमान जयंती पर पहले कभी नहीं हुई ऐसी घटनाएं, शांतिपूर्वक मनाए गए ये त्योहार| ये घटनाएं पूर्व-नियोजित और राजनीतिक रूप से प्रायोजित हैं। यह हिंदू-मुस्लिम दंगों को भड़काने के लिए किया जा रहा है क्योंकि हिंदू-पाकिस्तान, सर्जिकल स्ट्राइक और राम मंदिर के मुद्दे अब चुनावों में काम नहीं करेंगे|
देश के बिगड़ते माहौल पर भी बोलें प्रधानमंत्री: राउत
संजय राउत ने रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए| उन्होंने कहा, ‘देश में माहौल बिगड़ रहा है| इसे लेकर देश के 13 दलों ने चिंता जाहिर की है, लेकिन प्रधानमंत्री मौन हैं| उन्होंने अभी तक इस पर कुछ भी नहीं कहा है| देश के प्रधानमंत्री को भी इस पर कुछ बोलना चाहिए| उन्हें लोगों के सामने आकर इस पर भी मन की बात करनी चाहिए| जनता को भटकाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा नहीं चलेगा, राम मंदिर का मुद्दा भी नहीं चलेगा| इसलिए देश में शांति भंग करने का काम चल रहा है|