मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मराठवाड़ा में शिवसेना को चुनौती देनेवाला अभी पैदा नहीं हुआ: संजय राऊत का भाजपा पर निशाना, कहा -महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से भटक रही है बीजेपी

मुंबई: संभाजीनगर के मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल के मैदान में आयोजित विराट जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जनसागर उमड़ पड़ा है‌। इतनी…

मराठवाड़ा में शिवसेना को चुनौती देनेवाला अभी पैदा नहीं हुआ: संजय राऊत का भाजपा पर निशाना, कहा -महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से भटक रही है बीजेपी
मराठवाड़ा में शिवसेना को चुनौती देनेवाला अभी पैदा नहीं हुआ: संजय राऊत का भाजपा पर निशाना, कहा -महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से भटक रही है बीजेपी | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  संभाजीनगर के मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल के मैदान में आयोजित विराट जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जनसागर उमड़ पड़ा है‌। इतनी उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा के होश उड़ जाएंगे। यह जनशक्ति आंधी और तूफान है, जिससे दिल्ली का तख्त भी हिल जाएगा। मराठवाड़ा में शिवसेना को चुनौती देनेवाला अभी पैदा नहीं हुआ है। महाराष्ट्र में वर्षों तक भगवा लहराएगा।



संजय राऊत ने कहा कि मराठवाड़ा की इस भूमि ने औरंगजेब को मिट्टी में दफन कर दिया। निजाम को भगा दिया। मराठवाड़ा में शिवसेना को चुनौती देनेवाला अभी पैदा नहीं हुआ है। उन्होंने विपक्ष को चेताते हुए कहा कि हमारी राह में आड़े न आओ। आक्रोश मोर्चा निकालते हो, हिम्मत है तो भाजपा के नामर्द कश्मीर में जाकर आक्रोश दिखाएं। हमें हिंदुत्व न सिखाओ।



संजय राऊत ने कहा कि कश्मीर में दिनदहाड़े कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं की आतंकवादी हत्या कर रहे हैं। दो महीने में 27  हिंदुओं की घर में घुसकर हत्या की जा चुकी है लेकिन मोदी और शाह का ध्यान उस पर नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ज्ञानवापी मस्जिद और ताजमहल के नीचे शिवलिंग ढूंढ़ा जा रहा है। कैलाश मानसरोवर पर चीन ने कब्जा कर रखा है, यदि दम है तो पहले उसे वापस लाओ।



संजय राऊत ने कहा कि देश के टॉप 5 मुख्यमंत्रियों में उद्धव ठाकरे का नाम है। कश्मीरी पंडित इस उम्मीद से देख रहे हैं कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र हमें आधार देगा। पूरे देश की उम्मीद उद्धव ठाकरे पर टिकी हुई हैं। उनमें पूरे देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि मंच और मंच के बाहर हर तरफ शिवसेना के बाघ नजर आ रहे हैं। मराठवाड़ा में इतनी विशाल सभा हो रही है। 37 वर्ष पहले इसी दिन यहां शिवसेना की एक शाखा स्थापित की गई थी। आज संयोग है कि शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे बतौर मुख्यमंत्री यहां शिवसैनिकों के उमड़े जनसागर को संबोधित करेंगे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।