मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार खतरे में है।उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और उन्हीं की पार्टी शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे अपने पार्टी यानी, शिवसेना के 15, एक एनसीपी और 14 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत जा बसे, जिनमें से पांच मंत्री हैं । शिंदे मुख्यमंत्री का भी फोन नहीं उठा रहे थे| अब शिंदे ने अपना मोबाइल तक बंद कर लिया।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, "यह मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह ही उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने की साजिश की जा रही है |उन्होंने कहा, "शिवसेना वफादारों की पार्टी है| हम ऐसा नहीं होने देंगे| मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा|
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन BJP को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है|
राउत ने कहा कि,''मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात राज्य के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है लेकिन, वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा|
Maharashtra Legislative Council polls
महाराष्ट्र में 10 विधान परिषद सीटों के लिए सोमवार को रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें 5 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं 2-2 सीट पर शिवसेना-एनसीपी और एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। चुनाव में महाविकास अघाड़ी के कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके बाद से ही सियासी सुगबुगाहट शुरू हो गई थी।