मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

संकट में उद्धव सरकार: 25 विधायकों के साथ गुजरात के होटल में शिवसेना MLA एकनाथ शिंदे , CM का भी नहीं उठा रहे फोन, दिल्ली में हलचल तेज, मुंबई से रवाना हुए फडणवीस

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं| उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और उन्हीं की पार्टी शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे भाजपा शासित गुजरात में सूरत के मेरिडियन होटल में श…

संकट में उद्धव सरकार: 25 विधायकों के साथ गुजरात के होटल में शिवसेना MLA एकनाथ शिंदे , CM का भी नहीं उठा रहे फोन, दिल्ली में हलचल तेज, मुंबई से रवाना हुए फडणवीस
संकट में उद्धव सरकार: 25 विधायकों के साथ गुजरात के होटल में शिवसेना MLA एकनाथ शिंदे , CM का भी नहीं उठा रहे फोन, दिल्ली में हलचल तेज, मुंबई से रवाना हुए फडणवीस | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं| उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और उन्हीं की पार्टी शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे भाजपा शासित गुजरात में सूरत के मेरिडियन होटल में शिवसेना और निर्दलीय विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं|  शिंदे 25 विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं, जिनमें से पांच मंत्री हैं शिंदे मुख्यमंत्री का भी फोन नहीं उठा रहे हैं। 



वहीँ कांग्रेस नेताओं ने मुंबई में बालासाहेब थोराट के आधिकारिक आवास पर मुलाकात की| इस दौरान कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भी मौजूद रहे।



महाराष्ट्र में हो रही राजनीतिक उठापटक से दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मिलने पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई से दिल्ली के लिए निकल गए हैं। इधर, शिंदे विधायकों के साथ अब से कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।



महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा,''राजनीतिक घटनाक्रम पर हम बारीकी से ध्यान बनाए हुए हैं। इससे कुछ परिवर्तन होगा ये कहना थोड़ा असामयिक होगा| संजय राउत के भड़काऊ भाषणों से ही उनकी पार्टी में समस्या हुई है। लोग इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे इसका उदाहरण एकनाथ शिंदे की बगावत है|



https://www.thevirallines.net/maharashtra-news-maharashtra-legislative-council-polls-2-candidates-each-of-ncp-shiv-sena-and-1-candidate-of-congress-and-5-of-bjp-win



वहीँ,''शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना के कुछ विधायक और एकनाथ शिंदे से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। महाविकास अघाड़ी की सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है लेकिन BJP को यह याद रखना होगा कि महाराष्ट्र राजस्थान या मध्य प्रदेश से बहुत अलग है| मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात राज्य के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है लेकिन, वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा|


https://www.thevirallines.net/maharashtra-news-100-crore-corruption-case-param-bir-singh-said-informed-cm-thackeray-and-sharad-pawar-about-anil-deshmukh-s-misdeeds






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।