मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हनुमान चालीसा पर सियासत गर्म: रवि राणा और नवनीत के ऐलान के बाद CM ठाकरे के आवास के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा, शिवसैनिकों का नवनीत राणा के आवास के बाहर प्रदर्शन

मुंबई: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर राजनीति बढ़ती जा रही है। बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाह…

हनुमान चालीसा पर सियासत गर्म: रवि राणा और नवनीत के ऐलान के बाद CM ठाकरे के आवास के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा, शिवसैनिकों का नवनीत राणा के आवास के बाहर प्रदर्शन
हनुमान चालीसा पर सियासत गर्म: रवि राणा और नवनीत के ऐलान के बाद CM ठाकरे के आवास के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा, शिवसैनिकों का नवनीत राणा के आवास के बाहर प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर राजनीति बढ़ती जा रही है। बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करेंगे। इसके मद्देनज़र मातोश्री के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। उधर, मुंबई में अमरावती निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।



अमरावती से सांसद और विधायक नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने आज मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया है। इसके बाद नवनीत राणा की बिल्डिंग के नीचे भारी संख्या में शिवसैनिक डटे हैं। इस दौरान पुलिस और शिवसैनिकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। शिवसैनिकों ने कहा कि हम अमरावती का कचरा साफ करने आए हैं।




उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए रवि राणा ने कहा,''ये बाला साहेब के सदस्य नहीं हैं क्योंकि अगर होते तो वो हमारे साथ हनुमान चालीसा पढ़ते। CM महाराष्ट्र में अपने पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं। शिवसेना हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसी सुरक्षित रहेगी"



रवि राणा ने कहा,'''वो लोग हमें पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस हमें बाहर निकलने नहीं दे रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया है और शिवसेना गुंडागर्दी कर हम पर हमला कर रही है। उनकी दादागिरी और गुंडागर्दी पूरा महाराष्ट्र देख रहा है| 



निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा,''हमें परेशान किया जा रहा है, मेरा सवाल है कि शिवसेना बैरिकेड्स तोड़ कर गेट के अंदर कैसे आ गए ? मैं नीचे जाऊंगी और गेट के बाहर भी जाऊंगी और मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी करूंगी। हमें कोई नहीं रोक सकता। CM लोगों को सिर्फ जेल में डालना जानते हैं| 



हम इंतजार कर रहे हैं: शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर

मुंबई में 'मातोश्री' के बाहर मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा,''हम इंतजार कर रहे हैं, हम हनुमान चालीसा सामने रखेंगे। हम उन्हें सबक सिखाने का इंतजार कर रहे हैं|



संजय राउत ने दोनों को बताया था बंटी-बबली

शुक्रवार को संजय राउत ने भी नवनीत और रवि राणा के खिलाफ कड़े शब्दों में निशाना साधा था। संजय राउत ने नागपुर में कहा कि शिवसेना को 'बंटी-बबली' के स्टंट की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, इस बार नवनीत राणा और रवि राणा सिर्फ धर्म की राजनीति कर रहे हैं। ये दोनों BJP के 'सी ग्रेड' एक्टर हैं। हालांकि, लोग ऐसी राजनीति को गंभीरता से नहीं लेते हैं। वे कितनी भी नौटंकी कर लें, इससे शिवसेना को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।