मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

सीरियल किलिंग का गढ़ बन चुका है प्रयागराज: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या पर विपक्ष हुआ योगी सरकार पर हमलवार

लखनऊ: प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर वार किया है| कांग्रेस ने कहा,'' प्रयागराज सीरियल किलिंग का गढ़ बन चुका है। उत्तर…

सीरियल किलिंग का गढ़ बन चुका है प्रयागराज: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या पर विपक्ष हुआ योगी सरकार पर हमलवार
सीरियल किलिंग का गढ़ बन चुका है प्रयागराज: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या पर विपक्ष हुआ योगी सरकार पर हमलवार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर वार किया है| कांग्रेस ने  कहा,'' प्रयागराज सीरियल किलिंग का गढ़ बन चुका है। 



उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया,'' प्रयागराज सीरियल किलिंग का गढ़ बन चुका है। एक ही हफ्ते में दो परिवारों की हत्या हो चुकी है।  यह यूपी के मुख्यमंत्री की अयोग्यता है कि वे अब तक इसके लिए एक विशेष जांच दल तक नहीं गठित कर सके।  इसे तत्काल रोका जाना चाहिए।



समाजवादी पार्टी ने कहा,'''योगीराज में जघन्य अपराध ,हत्या ,लूट ,बलात्कार की वारदातें चरम पर हैं , योगी जी लाख दावे करें कि उनके राज में कानून व्यवस्था बेहतर है परंतु सच्चाई यह है कि उनके राज में यूपी के हालात बद से बदतर हो चुके हैं , 5 साल का पिछला और अब तक का 2.O कार्यकाल सिर्फ अपराधों से भरा पड़ा है!



समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,';;भाजपा सरकार में सामूहिक नरसंहार के गढ़ बन चुके प्रयागराज में एक के बाद एक समूचे परिवार की हत्या की वारदात से पूरा शहर आतंकित और कानून व्यवस्था कलंकित है। एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेत कर नृशंस हत्या विचलित करती है, दुखद! शोकाकुल परिजनों से संवेदना! दोषियों को मिले सज़ा।




समाजवादी पार्टी ने कहा,'''यूपी के प्रयागराज में सामूहिक हत्या ,लूटपाट ,आगजनी और महिलाओं से रेप की घटना हुई है, ये यूपी में भाजपा शासित सरकार में जंगलराज और कुशासन का चरमोत्कर्ष है, यूपी में लगातार होती हत्याएं ,रेप ,लूट और जघन्य वारदातें यूपी भाजपा सरकार की नाकामी और खराब कानून व्यवस्था की कहानी कह रही!




मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की 

बसपा प्रमुख मायावती ने प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या पर दुःख जताया है और घटना को निन्दनीय व चिन्ताजनक बताया है साथ ही मायावती ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है|  मायावती ने कहा है,'' उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की खबर अति-दुःखद, निन्दनीय व चिन्ताजनक। सरकार घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।




बता दें कि प्रयागराज में एक बार फिर सामूहिक हत्याकांड हुआ है। थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार /शनिवार रात में हत्यारों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जलाने के लिए घर में आग लगा दी। वहीं, एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



जिले के थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार आधी रात बाद हत्यारों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई।



 मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं। जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच पड़ताल जारी है। 



परिवार की एक बच्‍ची बच गई, उसे हत्‍यारों ने नहीं मारा। वहीं गृहस्‍वामी का पुत्र भी बच गया क्‍योंकि वारदात के समय वह वहां नहीं था, किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहीं परिवार की एक युवती व बहू से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। 



जिस परिवार की हत्‍या की गई है उसका मुखिया खेती और पशुओं की खरीद बिक्री करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात सभी घर में सो रहे थे। जबकि बेटा प्रयागराज शहर में था। इसी बीच रात को बदमाशों ने घर में घुसकर पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सामान लूट कर भाग गए। एक पांच साल की बच्ची बच गई है। बेटा प्रयागराज शहर में था इसलिए वह भी बच गया। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।