मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भंग हो सकती है महाराष्ट्र विधानसभा: राजनीतिक संकट के बीच संजय राउत ने दिए संकेत

मुंबई: Maha Political crisis: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट (Brewing Political crisis in maharashtra) के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बीच महाराष्ट्र विधानसभ…

भंग हो सकती है महाराष्ट्र विधानसभा: राजनीतिक संकट के बीच संजय राउत ने दिए संकेत
भंग हो सकती है महाराष्ट्र विधानसभा: राजनीतिक संकट के बीच संजय राउत ने दिए संकेत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: Maha Political crisis:   महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट (Brewing Political crisis in maharashtra) के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बीच महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा: "महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है।"



सियासी घमासान मचा के बीच मुख्यमंत्री उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो से मंत्री पद हटा लिया है। आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र सरकार में पर्यटन और पर्यावरण विभाग के मंत्री हैं।




बता दें कि शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ असम पहुंच गए हैं| वह गुवाहाटी के होटल रेडिशन ब्लू में ठहरे हुए हैं|  इसके बाद उद्धव सरकार पर संकट गहरा गया है| असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सुबह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का दौरा किया, जहां महाराष्ट्र से आए विधायक ठहरे हैं।




इससे पहले, बुधवार सुबह बात करते हुए राउत ने कहा, एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। सालों साल से हम एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उनके लिए आसान नहीं है पार्टी छोड़ना और हमारे लिए भी आसान नहीं है उनको छोड़ना| हमारी आपस में बात हो रही है। आज सुबह मैंने एकनाथ शिंदे से 1 घंटा बातचीत किया है। जो बात हुई मैंने पार्टी चीफ को बताया है। उनके साथ जो विधायक हैं, उनके साथ भी हमारी बात हो रही है। सभी शिवसेना में हैं शिवसेना में रहेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।