मुंबई: Maha Political crisis: शिवसेना के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी विधायक गुवाहाटी पहुंच गए है। महाराष्ट्र के विधायकों का एक समूह (बागी एकनाथ शिंदे गूट) गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में पहुंचा। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने पर कहा कि यहां 40 विधायक मौजूद हैं। बताया जा रहा है,''शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी के 34 विधायक और 7 निर्दलीय विधायक है|
गुवाहाटी हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के विधायकों के पहुंचने से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सुबह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल का दौरा किया, जहां महाराष्ट्र से आए विधायक ठहरे हैं।
गुवाहाटी में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि,''40 विधायक यहां मौजूद हैं और हम सब बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और उनकी भूमिका को आगे ले जाना चाहते हैं| हमने बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को नहीं छोड़ा है और नहीं छोड़ेंगे। हम बालासाहेब के हिंदुत्व का अनुसरण कर रहे हैं और इसे आगे भी ले जाएंगे|
गुवाहाटी एयरपोर्ट पर असम बीजेपी विधायक सुशांत बोरगोहेन ने कहा कि,''मैं यहां इन्हें (सूरत से गुवाहाटी आए विधायक) लेने आया हूं। मैं व्यक्तिगत रिश्ते की वजह से इन्हें यहां लेने आया हूं। मैंने गिनती नहीं की हुई है कि कितने विधायक यहां आए हुए हैं। मु्झे उन्होंने अपने कार्यक्रम के बारे में नहीं बताया है|
पहले दिन सूरत के होटल में ठहरे 40 विधायक बुधवार सुबह 6 बजे गुवाहाटी एयरलिफ्ट कर ले जाए गए हैं। 7 विधायक निर्दलीय हैं। विधायकों को स्पेशल फ्लाइट से ले जाया गया। सूरत एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि सत्ता के लिए हिंदुत्व से समझौता नहीं कर सकता हूं।
इधर, सूत्रों का दावा है कि शाम तक 10 और विधायक उद्धव ठाकरे से बगावत कर शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। अगर, ऐसा हुआ तो बागी विधायकों की संख्या 50 हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र में सरकार को खतरे में देखकर कांग्रेस और NCP भी अलर्ट हो गई है। कांग्रेस नेता कमलनाथ मुंबई में विधायकों से बात करेंगे, जबकि शरद पवार भी मुख्यमंत्री से मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे।
मुंबई में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि,''आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। म.प्र. का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं|
शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि, एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। सालों साल से हम एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उनके लिए आसान नहीं है पार्टी छोड़ना और हमारे लिए भी आसान नहीं है उनको छोड़ना| हमारी आपस में बात हो रही है। आज सुबह मैंने एकनाथ शिंदे से 1 घंटा बातचीत किया है। जो बात हुई मैंने पार्टी चीफ को बताया है। उनके साथ जो विधायक हैं, उनके साथ भी हमारी बात हो रही है। सभी शिवसेना में हैं शिवसेना में रहेंगे|