मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कार्रवाई होने के बाद वे ऐसे आरोप लगाते रहते हैं: ED की कार्रवाई को लेकर संजय राउत के बयान पर फडणवीस

मुंबई: अपने ख़िलाफ़ ED की कार्रवाई को बदले की भावना बताते हुए संजय राउत के बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व CM और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,'' ऐसी कार्रवाई होने के बाद वे(संजय राउत) ऐसे आरोप लग…

कार्रवाई होने के बाद वे ऐसे आरोप लगाते रहते हैं: ED की कार्रवाई को लेकर संजय राउत के बयान पर फडणवीस
कार्रवाई होने के बाद वे ऐसे आरोप लगाते रहते हैं: ED की कार्रवाई को लेकर संजय राउत के बयान पर फडणवीस | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: अपने ख़िलाफ़ ED की कार्रवाई को बदले की भावना बताते हुए संजय राउत के बयान पर महाराष्ट्र के पूर्व CM और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस  ने कहा कि,'' ऐसी कार्रवाई होने के बाद वे(संजय राउत) ऐसे आरोप लगाते रहते हैं। लेकिन, जब ED तथ्यों और सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई करती है। तो ED को कोसा जाता है | यह एक प्रकार से इनकी राणनीति है। मुझे लगता है उन्हें साफ तरीके से आना चाहिए|



शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी संपत्ति जब्त कर ली। ईडी की इस कार्रवाई के बाद बुधवार को शिवसेना सांसद ने संसद परिसर में धरना देते हुए केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि,'' बिना किसी नोटिस के दिल्ली से लोग आत??? हैं और हमारे घरों में घुस जाते हैं।  राउत ने कहा कि,' वक़्त बदल जाएगा और हमारा भी वक़्त आएगा|



संसद परिसर में ED की कार्रवाई पर बोलते हुए राउत ने कहा कि,''महाराष्ट्र जैसे राज्य जो भाजपा शासित राज्य नहीं है। वहां पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। वह लोकतंत्र और हमारी आज़ादी को खतरे में लाना वाला है। यह ठीक नहीं है| 



शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि,''दिल्ली से लोग आते हैं। हमारे लोगों के घरों में घुस जाते हैं। न नोटिस, न वारंट, न कोई समन। ठीक है, देख लेंगे। वक़्त बदल जाएगा और हमारा भी वक़्त आएगा|


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-ed-attaches-sanjay-rauts-property-in-patra-rice-land-scam-case 


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने 1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना के नेता संजय राउत की संपत्ति कुर्क की एजेंसी ने राउत के अलीबाग प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया है। ईडी की कार्रवाई के बाद शिवसेना नेता ने कहा कि क्या मैं विजय माल्या, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी या अंबानी-अडानी हूं? चाहे हमारी प्रोपर्टी जब्त हो, गोली मारो या जेल भेजो हम नहीं डरेंगे। 2 साल से चुप बैठाने की कोशिश है, चुप बैठा क्या? जिसको फुदकना है, नाचना है नाचने दो। आगे पता चलेगा कि सच क्या है और झूठ क्या है।



https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-we-will-not-be-afraid-said-sanjay-raut-on-attachment-of-property-by-ed





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।