मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पटियाला में 10 घंटे के अंदर 2 युवकों का मर्डर: पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने गोली मारकर युवक का कत्ल, मंदिर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियाला: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हत्या की वारदातें लगातार जारी है। 2 दिन पहले गुरदासपुर में 4 लाेगाें के मर्डर के बाद पटियाला में 10 घंटे के अंदर ही 2 विभिन्न इलाकों में कत्ल हो…

पटियाला में 10 घंटे के अंदर 2 युवकों का मर्डर: पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने गोली मारकर युवक का कत्ल, मंदिर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या
पटियाला में 10 घंटे के अंदर 2 युवकों का मर्डर: पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने गोली मारकर युवक का कत्ल, मंदिर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या | फ़ोटो: TVL News

पटियाला: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हत्या की वारदातें लगातार जारी है। 2 दिन पहले गुरदासपुर में 4 लाेगाें के मर्डर के बाद पटियाला में 10 घंटे के अंदर ही 2 विभिन्न इलाकों में कत्ल हो गए। पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने एक युवक को गोलियां मार कत्ल कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। फायरिंग में मरने वाले का पूरा नाम धर्मेंद्र सिंह है जो दौन कला गांव बहादुरगढ़ पटियाला का रहने वाला था। धर्मेंद्र सिंह (32) कबड्डी की एसोसिएशन चलाता था और अकसर ही कबड्डी के टूर्नामेंट करवाता था। 



कत्ल की दूसरी वारदात श्री काली माता मंदिर के नजदीक बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुई है। यहां एक 19 साल के युवक को चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया है।  नवरात्र के चलते श्री काली माता मंदिर के नजदीक काफी भीड़ रहती है। बावजूद इसके आरोपितों ने कत्ल को अंजाम दे दिया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 



यूनिवर्सिटी के सामने हुई हत्या के मामले पर पटियाला सिटी के एसपी हरपाल सिंह ने कहा,''मृतक धर्मेंद्र सिंह दौण कलां का रहने वाला है। जिसने उसपर फायरिंग की, वो भी दौण कलां का रहने वाला है, दोनों साथ पढ़ते थे। वारदात में शामिल 4 लोगों की पहचान हो गई है। मामले में जांच जारी है|



गाैरतलब है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत काफी नाजुक हाे चुकी है। कुछ दिन पहले लुधियाना में भी कांग्रेस के एक वार्ड प्रधान की अकाली समर्थकाें ने गाेलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसकाे लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजाेत सिंह सिद्दू ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा था।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।