महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा
मुंबई: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपा| बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह को…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपा| बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है| राज्यपाल ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा|
इस दौरान महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपने के बाद राजभवन से बाहर निकले।
सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट को रोकने से इनकार करने के बाद बुधवार रात उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया| राज्यपाल ने महाराष्ट्र में गुरुवार सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी|
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा में एमवीए सरकार के लिए गुरुवार के फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया| बुधवार रात 9 बजे सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट के खिलाफ याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि कल (गुरुवार को) फ्लोर टेस्ट कराया जा सकता है। कोर्ट इसपर रोक नहीं लगा रहा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।