मुंबई: Maha Political crisis: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच बागी शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''उद्धव ठाकरे बहुत जल्द वर्षा बंगले (मुख्यमंत्री आवास) में वापस आएंगे। गुवाहाटी में 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है और जब वे मुंबई लौटेंगे, तो वे हमारे साथ आएंगे|
NCP नेता जयंत पाटिल ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र विकास अघाड़ी महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए स्थापित सरकार है। हम अंत तक उद्धवजी ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।"
उधर,''गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायक एक साथ बैठे दिखाई दिए। वीडियो में बागी विधायक "शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं" के नारे लगा रहे हैं।
महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा,''हमारे भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र और केंद्र के नेता इस पर नज़र बनाए हुए हैं और वे (देवेंद्र फडणवीस) महाराष्ट्र के हित में जो भी निर्णय होगा वह देवेंद्र जी लेंगे|
सावंत ने कहा,''हमारे महाराष्ट्र के नेता देवेंद्र फडणवीस और हमारे सभी केंद्रीय नेता इस पर नजर रखे हुए हैं। वह (देवेंद्र फडणवीस) राज्य के हित में निर्णय लेने में सक्षम हैं|
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार नक़वी ने कहा,'डमी कार और डायलिसिस की सरकार बहुत दिन नहीं चलती। डमी कार और डायलिसिस की सरकार चलाकर, जुगाड़, जोड़तोड़ से जनादेश का अपहरण कर अगर कोई समझता है कि यह चलता रहेगा तो ऐसा नहीं है। ऐसी सरकार चलाने वालों को इसका एहसास हुआ है|
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर AAP के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा,'',एक भाजपा पार्टी थी अटल बिहारी वाजपेयी साहब की जिसने 1 वोट कम होने की वजह से सरकार को लात मार दी और दूसरी भाजपा पार्टी ये है जो जोड़-तोड़ की सरकार बनाने में और विधायक खरीदने में विश्वास रखती है| लोग भाजपा को हराने के लिए वोट करते हैं लेकिन भाजपा विधायक खरीद कर कृत्रिम बहुमत बनाने की कोशिश करती है। ये लोग देख रहे हैं और सही समय पर इसका जवाब भाजपा से लेंगे|