मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिवसेना MLAs के लिए CM आवास का दरवाजा हमेशा बंद रहता था, मिलने नहीं दिया जाता था’, अपमान किया गया: एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे को खुली चिट्ठी

Maha Political Crisis: महाराष्‍ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है| राज्य में मचे सियासी घमासान के बीच अब मु??्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बागी विधायकों के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है। बागी नेता एकनाथ…

शिवसेना MLAs के लिए CM आवास का दरवाजा हमेशा बंद रहता था, मिलने नहीं दिया जाता था’, अपमान किया गया: एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे को खुली चिट्ठी
शिवसेना MLAs के लिए CM आवास का दरवाजा हमेशा बंद रहता था, मिलने नहीं दिया जाता था’, अपमान किया गया: एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे को खुली चिट्ठी | फ़ोटो: TVL News

Maha Political Crisis: महाराष्‍ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है| राज्य में मचे सियासी घमासान के बीच  अब मु??्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बागी विधायकों के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है। बागी नेता एकनाथ शिंदे ने एक चिट्ठी शेयर की है। उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा,"शिवसेना विधायकों के लिए आपका दरवाजा हमेशा बंद रहता था। आप इन विधायकों की सुनते नहीं थे।



एकनाथ शिंदे द्वारा साझा किया गया बागी शिवसेना विधायकों का पत्र में कहा गया, ",- राज्य में शिवसेना का CM होने के बावजूद पार्टी के विधायकों को वर्षा बंगला (मुख्यमंत्री आवास) जाने का अवसर नहीं मिला। CM के आसपास के लोग तय करते थे कि हम उनसे मिल सकते हैं या नहीं। हमें लगा हमारा अपमान किया गया है| 



मख्यमंत्री कभी सचिवालय में नहीं होते थे, बल्कि मातोश्री (ठाकरे निवास) में रहते थे। हम मुख्यमंत्री के आस-पास के लोगों को फोन करते थे लेकिन वे कभी हमारे कॉल्स अटेंड नहीं करते थे। हम इन सब बातों से तंग आ चुके थे और एकनाथ शिंदे को यह कदम उठाने के लिए मनाया| हम मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाते थे लेकिन हमारे 'असली विपक्ष' कांग्रेस और NCP के लोगों को उनसे मिलने का मौका मिलता था और यहां तक कि उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम के लिए धन भी दिया जाता था|



पत्र में आगे कहा गया, "जब हिंदुत्व और राम मंदिर पार्टी के लिए अहम मुद्दे हैं तो पार्टी ने हमें अयोध्या जाने से क्यों रोका। आदित्य ठाकरे की अयोध्या यात्रा के दौरान विधायकों को बुलाया गया और अयोध्या जाने से रोका गया|



गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायक एक साथ बैठे दिखाई दिए। वीडियो में बागी विधायक "शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं" के नारे लगा रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने 42 शिवसेना और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ तस्वीर जारी कर शक्ति प्रदर्शन किया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।