मुंबई: Patra Chawl Land Scam Case: मुंबई में शिवसेना के नेता संजय राऊत के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है| पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम तीन स्थानों पर सर्च कर रही है| जानकारी के मुताबिक, शिवसेना के नेता संजय राऊत के आवास पर एक दर्जन अधिकारी जांच कर रहे हैं। वहीं दो अन्य टीमें 2 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
शिवसेना नेता संजय राउत के मुंबई आवास पर ED के छापे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,"इसकी जांच चल रही है। अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो वे डर क्यों रहे हैं? वह एक बड़े MVA नेता थे। किसी को हमारी पार्टी में इसलिए नहीं आना चाहिए क्योंकि उनको ED से डर लगता है|
एकनाथ शिंदे ने कहा,"ED ने पहले भी जांच की थी। अगर ED केंद्र सरकार के डर से काम करता है तो सुप्रीम कोर्ट को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ED अपना काम कर रहा है|
शिवसेना नेता संजय राउत के मुंबई आवास पर ED के छापे पर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा,''CBI और ED स्वतंत्र काम करती है। इससे राजनीति का कोई लेना देना नहीं है। ऐसी कार्रवाई केवल आज नहीं हुई है। लालू प्रसाद यादव पर भी हुई थी जब हमारी सरकार नहीं थी|
पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत के घर प्रवर्तन निदेशालय(ED) की तलाशी पर बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा,'ED अपना काम कर रही है। संजय राउत हों या कोई भी, गड़बड़ करेंगे तो ED वहां पहुंचेगी और आपसे सवाल जवाब करेगी। इसमें इतना हाय तौबा क्यों मचाया जा रहा है|
NCP नेता अजित पवार ने कहा,कई लोगों को ED का नोटिस मिला है। जांच एजेंसियां, चाहे फिर वह ED, CBI, IT या राज्य की एजेंसियां हो, ये सभी शिकायत मिलने पर जांच करती हैं। संजय राउत के मामले में यह बार-बार हो रहा है इसलिए इसके पीछे का सही कारण वही बता सकते हैं|
शिवसेना के नेता संजय राऊत ने ईडी की कार्रवाई को झूठी कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा,' झूठे सबूत हैं। मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा, मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा। वही संजय राउत के घर पर जैसे ही ईडी की टीम के पहुंचने की खबर सामने आई। उनके समर्थक भी घर पर पहुंच गए। संजय राउत के समर्थक, उनके आवास 'मैत्री' के बाहर ही डटे हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।