मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मुंबई में बैंक अधिकारी की हत्या: बेटे संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, फिर शव को 7वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया

मुंबई: मुंबई के अंधेरी पश्चिम के वीरा देसाई इलाके में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और बेटे ने मार डाला। अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई इलाके में 54 वर्षीय बैंक अधिकारी संतनकुमार शेषाद्री की उसकी पत्नी और बेट…

मुंबई में बैंक अधिकारी की हत्या: बेटे संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, फिर शव को 7वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया
मुंबई में बैंक अधिकारी की हत्या: बेटे संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, फिर शव को 7वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: मुंबई के अंधेरी पश्चिम के वीरा देसाई इलाके में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी और बेटे ने मार डाला। अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई इलाके में 54 वर्षीय बैंक अधिकारी संतनकुमार शेषाद्री की उसकी पत्नी और बेटे ने हत्या कर दी और शव को फिर एक इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया ताकि यह पूरा मामला आत्महत्या का लगे। हालांकि, पुलिस द्वारा कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद दोनों टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर लिया। शुक्रवार शाम दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।



घटना शुक्रवार को मुंबई के (पश्चिम) के वीरा देसाई रोड स्थित सिडबी क्वार्टर में सुबह चार बजे से चार बजकर 54 मिनट के बीच हुई है। मृतक संतन कुमार शेषाद्री वह स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) में अस्सिस्टेंट जनरल मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत था। उनका शव को देख मॉर्निंग वाक पर गए पड़ोसियों ने फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी।



शनिवार को DCP (जोन 9) ने बताया,"प्राथमिक जांच में पता चला कि हत्या पारिवारिक अशांति की वजह से किया गया और हत्या के बाद बॉडी को 7वीं मंजिल से फेंका गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।"



पुलिस के मुताबिक, कड़ाई से पूछने के बाद आरोपियों ने कबूल किया है कि वे मृतक से बुरी तरह से तंग आ चुके थे क्योंकि वह परिवार पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता था, , उन्हें घर खर्च नहीं देता था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर खूब झगड़ा करता था।


पुलिस ने बताया कि घटना अंधेरी (पश्चिम) के वीरा देसाई रोड स्थित सिडबी क्वार्टर में सुबह चार बजे से चार बजकर 54 मिनट के बीच हुई| मृतक की पहचान संतनकुमार शेषाद्री (54) के रूप में हुई है| शव को परिसर में देखे जाने के बाद, इमारत के निवासियों द्वारा पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया|



शुरू में इसे आत्महत्या माना गया था, लेकिन पुलिस को उसके फ्लैट के फर्श और दीवारों पर खून के धब्बे मिले और दागों को धोने का प्रयास भी स्पष्ट था| इसके बाद पुलिस ने संतनकुमार की पत्नी जयशीला शेषाद्रि (52) और बेटे अरविंद (26) से पूछताछ शुरू की| दोनों ने उसकी हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया| पुलिस ने जयशीला और अरविंद को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।