कर्ज में डूबे किसान घुटन में जीने को मजबूर, आत्महत्या कर रहे बेराेजगार: मोदी सरकार पर बरसी मायावती, बोलीं- भाजपा के लोग संकीर्ण सोच व मानसिकता...
नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बेरोजगारी की समस्या को अनदेखा करना उनके अहंकार का परिचायक है। उन्हें अपनी इस सोच का त्याग करना चाहिए। मायावती ने कहा क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
कर्ज में डूबे किसान घुटन में जीने को मजबूर, आत्महत्या कर रहे बेराेजगार: मोदी सरकार पर बरसी मायावती, बोलीं- भाजपा के लोग संकीर्ण सोच व मानसिकता... | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बेरोजगारी की समस्या को अनदेखा करना उनके अहंकार का परिचायक है। उन्हें अपनी इस सोच का त्याग करना चाहिए। मायावती ने कहा कि, देश कर्ज में डूब गया है। किसान कर्ज की वजह से घुटन का जीवन जीने को मजबूर है। किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं। अब तो बेरोजगार युवाओं ने भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिंता, बेचैनी और आक्रोश को बढ़ा दिया है। फिर विकास और इंडिया शाइनिंग जैसा भाजपा का दावा का कितना उचित है| भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच और मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव है।
बसपा प्रमुख ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि,''कर्ज में डूबी घुटन का जीवन जीने को मजबूर किसानों द्वारा आत्महत्या की खबरें विचलित करती हैं, किन्तु अब बेरोजगार युवाओं द्वारा भी आत्महत्या करने की विवशता ने राष्ट्रीय चिन्ता, बेचैनी व आक्रोश को और बढ़ा दिया है। फिर भी विकास व इण्डिया शाइनिंग आदि जैसा भाजपा का दावा कितना उचित?
साथ ही, भाजपा द्वारा संसद में भी बेरोजगारी की ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या से इंकार करना इनकी यह गलत व अहंकारी सोच नहीं है तो और क्या है? कौन युवा बेरोजगारी का ताना व अपमान सहना चाहता है? भाजपा के लोग अपनी संकीर्ण सोच व मानसिकता को त्यागें तभी देश का कुछ भला संभव।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।