बहराइच के विवेक मौर्या ने My 11Circle से 3 करोड़ रुपए और एक थार जीता
बहराइच, यूपी:आईपीएल 2025 के दौरान My11Circle पर अपनी किस्मत आज़मा रहे बहराइच जिले के गोपारा गांव निवासी विवेक मौर्या ने बड़ा धमाका किया है। विवेक ने रविवार रात की IPL फैंटेसी लीग में हिस्सा लेते हुए…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें8 बार पढ़ा गया
बहराइच के विवेक मौर्या ने My 11Circle से 3 करोड़ रुपए और एक थार जीता | फ़ोटो: TVL News
बहराइच, यूपी:
आईपीएल 2025 के दौरान My11Circle पर अपनी किस्मत आज़मा रहे बहराइच जिले के गोपारा गांव निवासी विवेक मौर्या ने बड़ा धमाका किया है। विवेक ने रविवार रात की IPL फैंटेसी लीग में हिस्सा लेते हुए 3 करोड़ रुपये और एक महिंद्रा थार जीत ली है।
गांव में जश्न का माहौल
विवेक मौर्या पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपारा गांव का रहने वाला है और फिलहाल इंटरमीडिएट का छात्र है। उसके इस शानदार जीत की खबर जैसे ही गांव में फैली, खुटेहना चौराहे से लेकर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
सादगी भरा पारिवारिक जीवन
विवेक के पिता कृष्ण देव मौर्या शराब की दुकान पर मुनीमी (लेखाकार) का कार्य करते हैं। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक ने मेहनत और क्रिकेट की समझ से यह मुकाम हासिल किया है।
क्रिकेट के साथ डिजिटल हुनर का मेल
IPL 2025 में विवेक ने My11Circle पर अपनी टीम बनाकर हिस्सा लिया था। शानदार रणनीति और सही खिलाड़ियों के चयन से उन्होंने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया और फर्स्ट प्राइज के रूप में 3 करोड़ रुपये नकद और एक महिंद्रा थार SUV अपने नाम की।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।