मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नागौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर हरियाणा के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या: डेड बॉडी भी उठा ले गए हमलावर, 2 दिन पहले ही जेल से छूटा था

नागौर: राजस्थान के नागौर में जिला अदालत के बाहर एक केस में गवाही देने आए हरियाणा के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई| हरियाणा के अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गैंगस्टर संदीप सेठी की मृ…

नागौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर हरियाणा के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या: डेड बॉडी भी उठा ले गए हमलावर, 2 दिन पहले ही जेल से छूटा था
नागौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बाहर हरियाणा के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या: डेड बॉडी भी उठा ले गए हमलावर, 2 दिन पहले ही जेल से छूटा था | फ़ोटो: TVL News

नागौर:  राजस्थान के नागौर में जिला अदालत के बाहर एक केस में गवाही देने आए हरियाणा के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई| हरियाणा के अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गैंगस्टर संदीप सेठी की मृत्यु हुई, कुछ लोग घायल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी गैंगस्टर संदीप सेठी की डेड बॉडी भी अपने साथ ले गए हैं| सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और जांच कर रही है| पुलिस को गैंगवार की आशंका है|



पुलिस के अनुसार, बाहर निकलते वक्त  गैंगस्टर संदीप सेठी पर ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने 9 राउंड फायरिंग की, जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई| बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने नागौर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है| सभी वाहनों की जांच की जा रही है| घटना के बाद कोर्ट के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है | पुलिस को आशंका है कि, हमलावर हरियाणा के है|



संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर और सुपारी किलर था। वह सेठी गिरोह से जुड़ा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब तस्करी के साथ वह सुपारी किलिंग भी करता था।



नागौर के  ASP राजेश मीणा ने कहा  गैंगस्टर संदीप सेठी एक मुकदमें में जेल बंद था 2 दिन पहले उसकी ज़मानत हुई थी। आज वह किसी मुकदमें के सिलसिले में गवाही के लिए कोर्ट आया था| बाहर निकलते वक्त संदीप पर फायरिंग की गई। हमलावरों की तलाश जारी है, हो सकता हमलावर हरियाणा के हों। संदीप सेठी की मृत्यु हो गई है और इसके साथ दो लोग और थे वे घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।