मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोली से खुद को घायल करने की घटना का तीसरा आरोपी भी दबोचा

●13 सितंबर को सीओडी पुल के पास खुद को मरवाई थी गोली ●खुद ही 112 नंबर डायल करके पहुंच गया था थाना रेलबाजार●अपने सालों को किया था हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद●पुलिस ने मामले की जांच की तो खुलता…

गोली से खुद को घायल करने की घटना का तीसरा आरोपी भी दबोचा
गोली से खुद को घायल करने की घटना का तीसरा आरोपी भी दबोचा | फ़ोटो: TVL News

13 सितंबर को सीओडी पुल के पास खुद को मरवाई थी गोली 

●खुद ही 112 नंबर डायल करके पहुंच गया था थाना रेलबाजार

अपने सालों को किया था हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद

●पुलिस ने मामले की जांच की तो खुलता चला गया पूरा मामला 

दो अभियुक्तों को शनिवार और तीसरे को पुलिस ने रविवार को दबोचा

कानपुर :  लड़की से उसके घर वालों की इच्छा के खिलाफ कोर्ट मैरिज करने के बाद अपने सालों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए युवक ने अपने दोस्तों संग जो गोली कांड की साजिश रची उसे पुलिस ने पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। 13 सितंबर की रात को हुई घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। जब पूछताछ और अन्य वैज्ञानिक जांचे हुई तो पूरी घटना परत दर परत खुलती चली गई।



13 सितंबर को थाना रेल बाजार पर कुक्कू अहेरवार निवासी अनवरगंज को राहगीरों द्वारा गोली से घायल होने पर लाया गया था। पिता छुन्नू अहेरवार ने कुक्कू के साले शुभम व सचिन उर्फ मलिक पुत्र गण स्व0 राजकिशोर निवासी थाना अनवरगंज के विरूद्ध मुकदमा करा दिया। जांच में पता चला कि कुक्कु ने स्वयं ही सारा नाटक रचा था और अपने साथियों सूरज कुमार निवासी थाना कर्नलगंज व शुभम कश्यप निवासी थाना काकादेव द्वारा कुक्कू के साले सचिन, शुभम व परिवारीजन को षड़यंत्र रचकर फंसाने के लिये साजिश के तहत यह कहानी गढ़ी थी। 



कुक्कू ने शुभम को आठ हजार रुपये दिये थे खुद पर गोली चलाने के लिये और कट्टे की व्यवस्था करने को। घटना वाले दिन सूरज ने कुक्कू की कमर पकड़ी और शुभम ने गोली चलाई और वहां से कुक्कू को मौके पर छोड़कर चले गये और इसके बाद कुक्कू ने साजिश के तहत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त टीयूवी गाड़ी और कुक्क व सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 



गोली से घायल खुद निकला आरोपी: अपने सालों को किया था हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद 


घटना में शामिल और फरार अभियुक्त शुभम कश्यप को जो कि घटना का षडयंत्र रचने वाला मास्टरमाईंड था और फरार चल रहा था उस अभियुक्त शुभम कश्यप पुत्र रामभरोसे कश्यप निवासी राजापुरवा जेके मन्दिर हंसनगर थाना काकादेव कानपुर नगर उम्र करीब 27 वर्ष को घटना मे प्रयुक्त एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कार0 तथा एक अदद खोखा कारतूस के साथ शिवनारायन टंडन पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। 



गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, व0उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय, उ0नि0 राजकुमार रावत, उ0नि0 जितेन्द्र जायसवाल, उ0नि0 विकास कुमार त्यागी, उ0नि0 राकेश कुमार, का0अमित कुमार, का0 दीपक, का0 अंकित कुमार, हे0का0 शिवराम सिंह सर्विलांस सेल पूर्वी, हे0का0 विजय कुमार सिंह सर्विलांस सेल, का0 हरिओम सर्विलांस सेल पूर्वी शमिल रहे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।