मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अनिल शर्मा की वनवास में नाना पाटेकर ने गाया गाना, पढ़ें पूरी खबर

मच अवेटेड फिल्म वनवास का ट्रेलर हाल ही में हुए एक इवेंट में लॉन्च किया गया है। ट्रेलर एक ऐसी इमोशनल कहानी की झलक देता है, जो इंसानी रिश्तों की जटिलताओं को दिखाती है। इसमें कमजोरी, मजबूती और अपनेपन की…

अनिल शर्मा की वनवास में नाना पाटेकर ने गाया गाना, पढ़ें पूरी खबर
अनिल शर्मा की वनवास में नाना पाटेकर ने गाया गाना, पढ़ें पूरी खबर | फ़ोटो: TVL News

मच अवेटेड फिल्म वनवास का ट्रेलर हाल ही में हुए एक इवेंट में लॉन्च किया गया है। ट्रेलर एक ऐसी इमोशनल कहानी की झलक देता है, जो इंसानी रिश्तों की जटिलताओं को दिखाती है। इसमें कमजोरी, मजबूती और अपनेपन की तलाश के सफर को खूबसूरती से पेश किया गया है। वनवास के ट्रेलर लॉन्च पर दिग्गज नाना पाटेकर के साथ उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की मौजूदगी ने इवेंट को खास बना दिया। इवेंट में यह भी खुलासा हुआ कि नाना पाटेकर ने फिल्म के लिए एक गाना गाया है।


वनवास के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूरी टीम एक साथ नजर आई। इवेंट की सबसे खास बात ये रही कि नाना पाटेकर ने मंच पर सिंगर शान के साथ गाना गाया। परफॉर्मेंस के दौरान शान ने बताया कि नाना पाटेकर ने फिल्म के लिए एक गाना भी गाया है। बता दें कि ये बात फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को बेशक बढ़ाने वाली है।


फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिखा है। ये फैमिली के कॉन्सेप्ट को नए तरीके से दिखाती है, जहां रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन से बनते हैं।


'वनवास' 20 दिसंबर को ज़ी स्टूडियोज द्वारा दुनिया भर में रिलीज हो रही है। इस यादगार कहानी को अनिल शर्मा ने आकर दिया है, तो अपनी कैलेंडर में तारीख़ जरूर नोट कर लीजिए!

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।