मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सोहम शाह ने खोले 'तुम्बाड' की मेकिंग से जुड़े राज़, बताया स्वीडिश VFX टीम को मनाने के लिए गए थे कान्स!

सोहम शाह, जो एक्टर, एंटरप्रेन्योर और सोहम शाह फिल्म्स के फाउंडर हैं, ने तुम्बाड में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी और उनका अभिनय काफी प्रभावशाली था। हाल ही में फिल्म…

सोहम शाह ने खोले 'तुम्बाड' की मेकिंग से जुड़े राज़, बताया स्वीडिश VFX टीम को मनाने के लिए गए थे कान्स!
सोहम शाह ने खोले 'तुम्बाड' की मेकिंग से जुड़े राज़, बताया स्वीडिश VFX टीम को मनाने के लिए गए थे कान्स! | फ़ोटो: TVL News

सोहम शाह, जो एक्टर, एंटरप्रेन्योर और सोहम शाह फिल्म्स के फाउंडर हैं, ने तुम्बाड में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी और उनका अभिनय काफी प्रभावशाली था। हाल ही में फिल्म की दोबारा रिलीज ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया, और इसकी अनोखी कहानी और शानदार विजुअल्स को खूब सराहा गया। एक इंटरव्यू में सोहम ने तुम्बाड से जुड़े कई अनसुने किस्से बताए और फिल्म बनाने की प्रक्रिया के बारे में नए नजरिए से बात की।


तु??्बाड को पर्दे पर लाने की अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए सोहम शाह ने बताया, "मेरे दिमाग में तुम्बाड की जो तस्वीर थी, वो इतनी साफ थी कि मुझे पता था अगर मैंने इसे छोड़ दिया, तो शायद ऐसा प्रोजेक्ट मुझे दोबारा कभी नहीं मिलेगा।" सोहम ने ये भी बताया कि फिल्म बनाते समय सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक सही VFX टीम ढूंढना था। उन्होंने कहा, "हम एक स्वीडिश कंपनी के साथ काम कर रहे थे, लेकिन देरी की वजह से उन्होंने हमारी विश्वसनीयता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।"


उनका भरोसा जीतने के लिए, सोहम शाह अपनी टीम के साथ कान्स गए ताकि VFX कंपनी को अपने विज़न पर यकीन दिला सकें। उनकी मेहनत रंग लाई, जो फिल्म के शानदार विज़ुअल्स में साफ दिखाई देती है और जिसने फिल्म के इमर्शन को और भी गहरा बना दिया। सोहम ने ये भी बताया कि उन्होंने फिल्म को जल्दी खत्म करने की जल्दबाजी नहीं की। उन्होंने कहा, "हमने कोई शॉर्टकट नहीं लिया। जहां जरूरी लगा, वहां रीशूट किया, वक्त लिया और यह ध्यान रखा कि फाइनल प्रोडक्ट परफेक्ट हो।"


तुम्बाड का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था, और इसे सोहम शाह, आनंद एल. राय, मुकेश शाह और अमिता शाह ने प्रोड्यूस किया था। कहानी तुम्बाड नाम के गांव की है, जहां एक प्राचीन और भयानक राक्षस एक खंडहर हो चुके किले में छुपे अनमोल खजाने की रक्षा करता है।


सोहम शाह की आने वाली बड़ी फिल्मों में तुम्बाड 2 शामिल है, जो इस पसंदीदा कहानी को आगे बढ़ाएगी, और क्रेजी, जो सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बनी है और 7 मार्च 2025 को रिलीज़ होगी। क्रेजी के मोशन पोस्टर ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, और इस तरह से फैंस सोहम की अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।