मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस को IED ब्लास्ट कर उड़ाया, धमाके में 5 जवान शहीद, 12 जवान घायल

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। इस घटना में डीआरजी के 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 12 ज…

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस को IED ब्लास्ट कर उड़ाया, धमाके में 5 जवान शहीद, 12 जवान घायल
छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस को IED ब्लास्ट कर उड़ाया, धमाके में 5 जवान शहीद, 12 जवान घायल | फ़ोटो: TVL News

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। इस घटना में डीआरजी के 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 12 जवान जख्मी हो गये हैं। घायल 9 जवानों को नारायणपुर ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है| 3 जवान गंभीर रूप से घायल है, उन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है|




छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले में नक्सलियों द्वारा किए गए 3 IED धमाके में ज़िला रिज़र्व गार्ड के 5 जवानों की मृत्यु हो गई और 12 जवान घायल हो गए हैं|  गंभीर रूप से घायल 3 जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाके के लिए रायपुर लाया जा रहा है| 9 जवानों को नारायणपुर ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है|




डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा ने कहा कि,''नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है। सभी सुरक्षा दल सकुशल अपने कैंप की तरफ लौट गए थे। DRG दल ऑपरेशन करने के बाद अपने मुख्यालय की तरफ वापस जा रहा था। इसी बीच 3 IED धमाके हुए, धमाके के बाद 2 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए| 2 घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कुल 5 जवान शहीद हो गए। 3 जवान गंभीर रूप से घायल है, उन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। 9 जवान सामान्य रूप से घायल है उनका नारायणपुर ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है





इससे पहले, डीजीपी DGP डी.एम. अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि IED ब्लास्ट में तीन जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों की जान चली गई और कुछ घायल हो गए हैं|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।