मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नारी शक्ति अभियान फेज-5 : लालगंज पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

कुदरहा,बस्ती: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत मंगलवार को थाना लालगंज पुलिस ने आदर्श बी.के. बालिका इंटर कॉलेज, क…

नारी शक्ति अभियान फेज-5 : लालगंज पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक
नारी शक्ति अभियान फेज-5 : लालगंज पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा,बस्ती: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत मंगलवार को थाना लालगंज पुलिस ने आदर्श बी.के. बालिका इंटर कॉलेज, कुदरहा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी रूधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह ने की। प्रभारी निरीक्षक लालगंज श्री संजय कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों व उपायों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के गुर और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।


छात्राओं को विशेष रूप से 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबर याद रखने और जरूरत पड़ने पर बेझिझक उपयोग करने की अपील की गई।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक घटना पर चुप न रहें, बल्कि तुरंत आवाज उठाकर कानूनी मदद लें।


कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान भी चलाया। संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई और मनचलों से माफीनामा भरवाकर कड़ी हिदायत दी गई।


इस अवसर पर नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी कुदरहा उपनिरीक्षक महेश शर्मा, महिला कांस्टेबल ममता चौहान, वंदना पासवान, सुलेखा राजभर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 सितंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 सितंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।