बाहुबली फिल्म में देवसेना के रोल में नजर आनेवाली साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी अपनी नई फिल्म लेकर आ रही हैं। अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली में देवसेना का रोल निभाकर सबका दिल जीतने में कामयाब हुई थी।
बाहुबली के रिलीज़ के दौरान बहुत चर्चाओं में थी अनुष्का। लेकिन पिछले कई सालों से अनुष्का बहुत कम फिल्में कर रही हैं। बाहुबली जैसी फिल्मों में नजर आने के बाद भी अनुष्का को फायदा नही हुआ।
अनुष्का शेट्टी के करियर का ग्राफ गिरता ही जा रहा हैं। वही अब अनुष्का अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। बहुत जल्द घाटी में नजर आएंगी अनुष्का। घाटी एक क्राइम ड्रामा फिल्म हैं।
इसमें अनुष्का एक एक घाटी की रानी की तरह दुश्मनों के छक्के छुड़ाती नजर आएंगी। फिल्म में अनुष्का रहस्यमयी और गुस्से वाले किरदार में नजर आएंगी। कुछ समय पहले मेकर्स ने अनुष्का शेट्टी के घाटी के रिलीज़ डेट की घोषणा करी हैं।
अगले साल अप्रैल महीने में रिलीज़ होगी अनुष्का की यह फिल्म। मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करके बताया कि घाटी 18 अप्रैल 2025 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में पूरे दुनिया में रिलीज़ होगी।