मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

News update: Today's News Headlines, Breaking News India - मोहन मेहरोत्रा

➡️विधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा के शीतकालीन सत्र के सुचारुसंचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध कियासरकार सभी चर्चाओं में भाग लेते हुए सकारात्मक जवाब देगी तथासुझावों के अनुरूप समाधान…

News update: Today's News Headlines, Breaking News India - मोहन मेहरोत्रा
News update: Today's News Headlines, Breaking News India - मोहन मेहरोत्रा | फ़ोटो: TVL News

➡️विधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा के शीतकालीन सत्र के सुचारु

संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया

सरकार सभी चर्चाओं में भाग लेते हुए सकारात्मक जवाब देगी तथा

सुझावों के अनुरूप समाधान निकालने का प्रयास करेगी : मुख्यमंत्री


➡️प्रयागराज महाकुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक समागम, इस समागम का लाभ उ0प्र0 के सभी जनप्रतिनिधियों को लेना चाहिए सदन की कार्यवाही के निर्बाध संचालन हेतु सभी दलों के सहयोग का आश्वासन



➡️लखनऊ - शकील हैदर की पत्नी और बेटे पर केस दर्ज, दोनों पर 156 (3) के तहत मुकदमा दर्ज, सीजीएम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस, ग्लोबल निधि लिमिटेड कंपनी बनाकर की ठगी, कंपनी बनाकर लाखों की ठगी करने का आरोप, अमीनाबाद थाने में मुकदमा हुआ दर्ज, मॉडल हाउस निवासी की शिकायत पर केस,  मुख्तार अंसारी का करीबी था शकील हैदर, KGMU में इलाज के दौरान हुई थी शकील की मौत


➡️लखनऊ - विधान सभा में चल रही सर्वदली बैठक खत्म, सर्वदलीय बैठक में सपा ने उठाया मुद्दा, सपा पहले दिन संभल,बहराइच का मुद्दा उठाएगी, संभल,बहराइच के मुद्दे उठाने पर बात की गई, सर्वदलीय बैठक में मुद्दे उठाने पर बात की गई, सतीश महाना की अध्यक्षता में चल रही थी बैठक


➡️लखनऊ-ठाकुरगंज में राजू चाट वाले की हत्या का मामला, रूपए वसूली के विवाद को लेकर की गई थी हत्या, परिजनों के साथ आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, आरोपी राकेश कालिया अभी तक चल रहा फरार, मौके पर ठाकुरगंज पुलिस बड़ी संख्या में मौजूद

थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के इरम कॉलेज का मामला


➡️लखनऊ-सीएम डैश बोर्ड की रिपोर्ट में महराजगंज जिला अव्वल, विकास कार्यों,राजस्व मामलों के निस्तारण में मारी बाजी, नवंबर माह की रिपोर्ट में महराजगंज को पहला स्थान, बहराइच जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया,  महराजगंज को 89.20% अंक के साथ पहला स्थान मिला, हमीरपुर ने तीसरा तो अम्बेडकर नगर का चौथा स्थान


➡️लखनऊ - महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, महाकुम्भ में 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे-सीएम, 45 दिनों में 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे-सीएम, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा आयोजन, तैयारी 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए होगी-सीएम, 29 जनवरी को 6 करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे-CM, प्रयागराज में 6 करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे, मौनी अमावस्या पर मुख्य मुहूर्त में करेंगे स्नान , लेकिन तैयारी 10 करोड़ की होगी-सीएम योगी


➡️लखनऊ - पार्षद ममता चौधरी व पूर्व पार्षद में विवाद, पूर्व पार्षद रीना विक्रम सिंह के बीच हुआ संग्राम, मालवीय नगर वार्ड की पार्षद हैं ममता चौधरी , पार्षद समर्थकों ने की रीना विक्रम से मारपीट, मामला ऐशबाग चौकी पर रहा, दोनों पक्ष एकत्रित


➡️कानपुर - महाकुंभ के लिए रेलवे ने की तैयारियां जोरों पर, सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ल ने दी जानकारी, महाकुंभ को देखते हुए स्पेशल 175 ट्रेनों का संचालन  , महाकुंभ में हर तरह की बेहतर व्यवस्था होगी- सीनियर DCM, लोगों को ऐप से मिलेगी महाकुंभ के बारे में जानकारी


➡️कन्नौज  -मोहल्ले में चल रहे ओयो होटल का विरोध,  मोहल्ले की महिलाओं, पुरुषों ने किया प्रदर्शन, होटल में होता लड़कियों का शोषण- महिलाएं, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, महिलाओ का आरोप कल एसपी से की थी शिकायत, शिकायत के बाद रूम से पकड़ी गई थी 2 लड़की, महिलाओं ने पुलिस पर भी लगाया गभीर आरोप, गुरसहायगंज कोतवाली के रामकृष्ण नगर मोहल्ले का मामला


➡️संभल -सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को भेजा जाएगा नोटिस, मकान का निर्माण बिना नक्शा के कराने का मामला, एसडीए?? ने बताया कल उनको नोटिस भेजा जाएगा, जवाब देने के लिए दिया जाएगा 1 सप्ताह का समय, संभल तहसील के नगर संभल क्षेत्र का मामला


➡️मेरठ -कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर से पुलिस की मुठभेड़, किडनैपर अर्जुन कर्णवाल के पैर में लगी पुलिस की गोली, मेडिकल ले जाते वक्त पुलिस जीप से कूदा था किडनैपर , दारोगा की पिस्टल छीन पुलिस पर की फायरिंग, कॉमेडियन सुनील पाल का किडनैप कर वसूली थी फिरौती, कल रात पुलिस ने किडनैपर अर्जुन को किया था अरेस्ट, घायल किडनैपर अर्जुन को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, लालकुर्ती पुलिस की मेडिकल ले जाते वक्त हुई मुठभेड़


➡️इटावा - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  इटावा पहुंचे, हिंदी सेवा निधि के सम्मान समारोह में पहुंचे, इस्लामिया इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित, विभिन्न हिंदी साहित्य प्रेमियों को किया जाएगा सम्मानित


➡️रायबरेली - रायबरेली में दबंगों ने जमकर मचाया उत्पात, दबंगों का कहर,महिला समेत 2 युवतियां घायल, जबरन मकान में कब्जा करने के दौरान मारपीट, हालत नाजुक होने पर महिला जिला अस्पताल रेफर, घायल दोनों युवतियों का सीएचसी में चल रहा इलाज, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर की घटना


➡️कानपुर देहात - कानपुर देहात में खनन माफियाओं की दबंगई, एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर किया घायल, मिट्टी भरे डंपर की टक्कर से युवक की कार क्षतिग्रस्त, डंपर रोकने पर कार सवार खनन माफिया ने मारपीट की, खनन माफिया व उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर दबंग हुए फरार, कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास की घटना


➡️अमरोहा - जिले में तेंदुए का दिखा आतंक, तेंदुए ने गोवंश को बनाया अपना निवाला, 2 दिन से पशुओं को बना रहा अपना निवाला, तेंदुए से गांव के लोगों में दहशत का माहौल, वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, बछरायूं क्षेत्र के गांव कोराला का मामला


➡️उन्नाव - आसीवन पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर, फरार चल रहे 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार, आकाश वर्मा, सुमित उर्फ शीबू को किया गिरफ्तार, असीवन थाना पुलिस ने आवा गोझा मोड़ से अरेस्ट, गोसाईगंज मे रहने वाले है आकाश वर्मा और सुमित


➡️हाथरस - चार साल की मासूम बच्ची के साथ ताऊ ने की दरिंदगी, टॉफी का लालच देकर मासूम बच्ची से किया बलात्कार, लहूलुहान हालत में मासूम को छोड़कर आरोपी ताऊ फरार, गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, पुलिस ने केस दर्जकर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा, थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव का मामला


➡️दिल्ली - सीएम आतिशी ने रोहिंग्याओं को लेकर पोस्ट किया, अमित शाह ने रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाया-आतिशी, केंद्र सरकार ने बड़ी संख्या में रोहिंग्याओं को बसाया-आतिशी, दिल्ली में अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाया-आतिशी, दिल्ली सरकार,जनता को पूरी तरह अंजान रखा-आतिशी


➡️दिल्ली - AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर किया पोस्ट, AAP ने 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए-केजरीवाल, पार्टी पूरे आत्मविश्वास,पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही, बीजेपी के पास न CM चेहरा है, न टीम है न प्लानिंग है, बीजेपी के पास न दिल्ली के लिए कोई विज़न है-केजरीवाल, उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है-केजरीवाल, उनका केवल एक ही मिशन है केजरीवाल हटाओ-केजरीवाल, हमारी पार्टी के पास विकास के लिए विज़न है-केजरीवाल, दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे-केजरीवाल


➡️दिल्ली - दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP की लिस्ट, AAP प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी, 38 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल उम्मीदवार, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी घोषित, कालकाजी से आतिशी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, बाबरपुर से गोपाल राय आप प्रत्याशी घोषित, महरौली से नरेश यादव चुनावी मैदान में , ओखला से अमानतुल्लाह खान लड़ेंगे चुनाव, मटिया महल से शोएब इकबाल AAP प्रत्याशी, संगम विहार से दिनेश मोहनिया लड़ेंगे चुनाव, बुराड़ी विधानसभा से संजीव झा AAP प्रत्याशी


➡️ब्रिस्बेन - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच, तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर बनाए 405 रन, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेड ने 152 रन बनाए, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्मिथ ने भी जड़ा शतक, भारत की तरफ से बुमराह ने 5 विकेट झटके

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।