मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महंगाई की मार से जनता 'परेशान', भाजपा केवल प्रचार और बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए विकास की रंगीन झालरें लहरा रही है: अखिलेश यादव

नोएडा (गौतम बुद्ध नगर): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है लोगों का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल-डीजल, ईंधन गैस सभी महंगा होने…

महंगाई की मार से जनता 'परेशान', भाजपा केवल प्रचार और बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए विकास की रंगीन झालरें लहरा रही है: अखिलेश यादव
महंगाई की मार से जनता 'परेशान', भाजपा केवल प्रचार और बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए विकास की रंगीन झालरें लहरा रही है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

नोएडा (गौतम बुद्ध नगर): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है लोगों का जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल-डीजल, ईंधन गैस सभी महंगा होने से देश में महंगाई चरम पर हो गई है। गेंहू का आटा, काली दाल, और चीनी कितनी महंगी हो गयी है। मूंग दाल, उरद, मसूर दाल और अरहर की दाल सौ रुपये से ऊपर मिल रही है। महंगाई से घरेलू अर्थव्यवस्था चौपट है।


यादव ने कहा कि चाय की पत्ती  महंगी है। खाने पीने की चीजें लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं। देश में पाम ऑयल का प्रचार है, इससे कई लोग बीमार हो गए हैं। पाम ऑयल उनका (गौतम अडानी का) है जो पहले दुनिया में दो नम्बर पर थे अब नहीं पता किस नम्बर पर चले गए। प्रदेश में तमाम प्रचार के बावजूद कोई निवेश नहीं आया।


उन्होंने कहा कि,“अभी पिछले दिनों मुख्यमंत्री जी ने रोडवेज बसों का किराया तो बढ़ा दिया लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया। कंडम और खटारा बसों में यात्री मंहगे सफर के लिए मजबूर है। प्रदेश में बिजली मंहगी हो गई है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया पर कई-कई घंटे बिजली गुल रहने पर भी उपभोक्ताओं को बढ़े बिलों से कोई राहत नहीं।


अखिलेश यादव ने आगे कहा कि,“सच तो यह है कि भाजपा को आम आदमी की परेशानियों से कुछ लेना देना नहीं है। भाजपा की नीतियां पूंजीपरस्त हैं, गरीबों, श्रमिकों, किसानों की भाजपा सरकार में कोई पूछ नहीं है। भाजपा केवल प्रचार और बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए विकास की रंगीन झालरें लहरा रही है। जमीनी स्तर पर भाजपा ने कोई विकास नहीं किया है। महंगाई की मार से परेशान जनता अब 2024 में भाजपा को करारा जवाब देगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।