मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

“...फर्जी एंकाउटर हो रहे है, समय आने पर बहुत से पुलिस अधिकारी जेल जाएंगे”: अखिलेश यादव

नोएडा: पुलिस एंकाउटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,“ फर्जी एंकाउटर हो रहे है| समय आने पर कई पुलिस अफसर जेल जाएंगे। अखिलेश यादव आज नोएडा दौरे पर थे| यहाँ उन्होंने स्वर्गीय राजपाल यादव की मूर्ति…

“...फर्जी एंकाउटर हो रहे है, समय आने पर बहुत से पुलिस अधिकारी जेल जाएंगे”: अखिलेश यादव
“...फर्जी एंकाउटर हो रहे है, समय आने पर बहुत से पुलिस अधिकारी जेल जाएंगे”: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

नोएडा: पुलिस एंकाउटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,“ फर्जी एंकाउटर हो रहे है| समय आने पर कई पुलिस अफसर जेल जाएंगे। अखिलेश यादव  आज नोएडा दौरे पर थे| यहाँ उन्होंने स्वर्गीय राजपाल यादव की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि,'नोएडा पुलिस से अपराधी कह रहे हैं कि हम नोएडा नहीं आएंगे' तो उन्होंने कहा कि,“ ..ये फर्जी एंकाउटर है और समय आने पर बहुत से पुलिस अधिकारी जेल जाएंगे



अखिलेश यादव ने आगे कहा कि,“नेहा राठौर ने 'यूपी में काबा' गाया तो क्या हुआ उनके साथ। आप भी सच्चाई दिखाने लगे तो आपके साथ क्या होगा..., पुलिस उठा ले जाएगी|



बता दें,''यूपी में का बा' फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को यूपी की कानपुर पुलिस ने मंगलवार रात उनके गाने के वीडियो के जरिए नफरत फैलाने के आरोप में नोटिस दिया है।  16 फरवरी को, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने ''यूपी में का बा'' का दूसरा भाग जारी किया, जो 'कानपुर देहात अग्निकांड' पर आधारित है, जिसके बोल हैं- बाबा के दरबार का ढहत घर-बार बा.... माई- बेटी के आग में झोंकत यूपी सरकार बा... यूपी में का बा... बाबा के डीएम तो बड़ी रंगबाज बा...कानपुर देहात में ले आइल रामराज बा....|



नेहा सिंह राठौर का नवीनतम गीत कानपुर देहात के थाना रुरा क्षेत्रान्तर्गत मंडौली गांव में 13 फरवरी 2023 को प्रशासन द्वारा बुलडोजर ड्राइव में मां-बेटी की जलकर हुई मौत पर सरकार से सवाल करता है|  नेहा सिंह राठौर द्वारा गाए गए गीत पर जारी नोटिस में नेहा सिंह राठौर से उनके सोशल मीडिया चैनलों (यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट) को लेकर कई सवाल पूछे गए हैं। 


आपको खुशी मनानी चाहिए कि कोई अच्छा गाना गा रहा है 

 उत्तर प्रदेश विधानसभा में अखिलेश यादव ने गुरुवार को सीएम योगी से कहा था कि,“,“लोक गायक पर तो आपको खुशी मनानी चाहिए कि कोई अच्छा गाना गा रहा है। हमारे ख़िलाफ़ भी लोग गाना गाते हैं। अगर कोई हमारे ख़िलाफ़ कविता बनाता तो हम बुरा नहीं मानते|


यादव ने कहा कि,“कानपुर में मां बेटी को जिंदा जलाकर मार दिया, ये कैसी सरकार है? प्रशासन मौके से भाग गया और उनके परिजनो से ठंड में पुलिस ने कपड़े उतरवाए।" उन्होंने कहा,''याद राखिये बुलडोज़र में दिमाग नहीं होता। नेता सदन  (योगी आदित्यनाथ) आपकी पुलिस ने कानपुर में बेटे को नंगा कर दिया था।" 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।