नोएडा:ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट में करीब चार साल से चल रहे हनीट्रैप गिरोह का आखिरकार पुलिस ने खुलसा कर दिया है। हनी ट्रैप में फंसाकर रुपये मांगने वाले गिरोह की महिला सहित 3 लोगों पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक महिला सहित 2 पुरुष को गिरफ्तार किया है। एक महिला - एक पुरुष को कल यानी गुरुवार को तथा फरार एक अन्य साथी गुड्डू को आज किया गया है | महिला जीवन साथी वेबसाइट (Jeevansathi.com) के जरिए लोगों से दोस्ती कर उन्हें अपना शिकार बनाती थी।
गुरुवार को महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान गौड़ सिटी-2 निवासी शिवानी और मोदी नगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों ने मुंबई के एक बैंक प्रबंधक को हनी ट्रैप में फंसाकर 5 लाख रुपये वसूलने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। इस मामले में महिला का फरार भाई फरार हो गया था जिसे आज किया गया है|
पुलिसके मुताबिक,'' महिला जीवन साथी वेबसाइट के जरिए दोस्ती करने के बाद पैसे वाले लोगों को अपने फ्लैट पर बुलाती थी। जहां पर उसका वीडियो बनाकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। आरोपी महिला अपने दोस्त की मदद से पीड़ित को ब्लैकमेल कर उनसे 5-10 लाख रुपए वसूलती थी।
एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई के बैंक प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक प्रबंधक ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर शादी के लिए विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर शिवानी ने उससे संपर्क किया और विवाह की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। कुछ दिन पहले प्रबंधक एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आया था। महिला ने उसे जिद कर अपने फ्लैट पर बुला लिया। इसके बाद उसे हनी ट्रैप में फंसाकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में केस दर्ज कर लिया। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिता चौहान की टीम ने मामले की जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक महिला कुछ समय पहले ही ग्रेनो वेस्ट में रहने आई थी। इससे पहले वह गाजियाबाद में रहती थी। मिली जानकारी के मुताबिक , शिवानी का पति शिवम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। आरोपी अमित शिवम का दोस्त था और उसका घर आनाजाना था। चार साल पहले शिवम की मौत हो गई। इसके बाद शिवानी और अमित के बीच निकटता बढ़ गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर हनी ट्रैप की साजिश रची और इसमें शिवानी के भाई को भी शामिल कर लिया। आरोपी अमित के मोबाइल से पुलिस ने अश्लील वीडियो भी बरामद की हैं।