मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नोएडा महिला के साथ 'मारपीट और दुर्व्यवहार' का मामला: फरार गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार

नोएडा/गौतमबुद्धनगर: गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ गाली- गलौच करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी को नोएडा के पास पुलिस ने गिर…

नोएडा महिला के साथ 'मारपीट और दुर्व्यवहार' का मामला: फरार गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार
नोएडा महिला के साथ 'मारपीट और दुर्व्यवहार' का मामला: फरार गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नोएडा/गौतमबुद्धनगर:  गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में महिला के साथ गाली- गलौच करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी को नोएडा के पास पुलिस ने गिरफ्तार किया| पुलिस ने मेरठ से कुल चार लोगों- श्रीकांत त्यागी और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। मेरठ से 25 हजार का इनामी श्रीकांत त्यागी समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|



हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमेक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार देखा गया था और तब से वह फरार था। त्यागी के खिलाफ महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था| यूपी पुलिस ने घटना के 4 दिन बाद श्रीकांत त्यागी समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है| यूपी पुलिस ने उसपर 25,000 रुपये का इनाम भी रखा था|



एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा,''श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर नोएडा पुलिस कमिश्नर आज करेंगे विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस| 



एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा,'श्रीकांत त्यागी की गिरफ़्तारी के संबंध में नोएडा पुलिस आयुक्त स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे प्रकरण की पूरी जानकारी देंगे। उनको निर्देशित किया गया है कि जल्द कानूनी कार्रवाई पूरी करके प्रेस से सभी चीजें साझा करें जिससे चीजें सभी को स्पष्ट हों



'श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा,''Shrikant Tyagi की गिरफ्तारी हुई है तो अब सज़ा भी ऐसी होनी चाहिए जिससे सत्ता के नशे में चूर नेताओं की हेकड़ी कम हो।



गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर-93 के ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथअभद्रता के बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार चल रहा था| वहीं पुलिस लगातार इस मामले में गिरफ्तारी के लिए छानबीन और पूछताछ कर रही थी| राज्य में ये मामला गर्माया हुआ है और विपक्षी दल इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा रहे हैं| इस मामले में सीएम योगी ने भी राज्य के गृह विभाग से रिपोर्ट भी मांगी थी|



 सीएम योगी ने गृह विभाग को श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए| वहीं नोएडा में श्रीकांत त्यागी की दुकानों में नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर भी चल सकता है| फिलहाल चार दिन बाद आखिरकार श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार करने में नोएडा पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है




भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, FIR दर्ज 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।