मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में सरकार गठन के 40 दिन बाद एकनाथ-देवेंद्र मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार: भाजपा और शिंदे खेमे के 9-9 MLAs ने ली मंत्री पद की शपथ, चंद्रकांत पाटिल समेत 18 नेताओं ने ली शपथ

मुंबई: Eknath Shinde-led Ministry Expanded: महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र सरकार गठन के 40 दिनों के बाद आखिरकार मंगलवार को कैबिनेट विस्तार हो गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र कैबिनेट व…

महाराष्ट्र में सरकार गठन के 40 दिन बाद एकनाथ-देवेंद्र मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार: भाजपा और शिंदे खेमे के 9-9 MLAs ने ली मंत्री पद की शपथ, चंद्रकांत पाटिल समेत 18 नेताओं ने ली शपथ
महाराष्ट्र में सरकार गठन के 40 दिन बाद एकनाथ-देवेंद्र मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार: भाजपा और शिंदे खेमे के 9-9 MLAs ने ली मंत्री पद की शपथ, चंद्रकांत पाटिल समेत 18 नेताओं ने ली शपथ | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: Eknath Shinde-led Ministry Expanded: महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र सरकार गठन के 40 दिनों के बाद आखिरकार मंगलवार को कैबिनेट विस्तार हो गया है।  राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। चंद्रकांत पाटिल और विजय कुमार गावित ने कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल और दादाजी दगडू भुसे ने शपथ ली।



भाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेताओं ने मंत्री के रूप में शपथ ली| सबसे पहले भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली।  नए मंत्रिमंडल में भाजपा के प्रभात लोढा सबसे अमीर हैं| नई शिंदे कैबिनेट में एक मंत्री 10वीं और 5 मंत्री बारहवीं पास हैं। इसके अलावा राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे भी 10वीं पास हैं| 



बीजेपी के विधायक सुरेश खाडे सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। शिंदे की नई टीम में सभी के सभी मंत्री करोड़पति हैं। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के पास है। वहीं, सबसे कम यानी 2 करोड़ की प्रॉपर्टी पैठान सीट से विधायक संदीपन भुमरे के पास है। कैबिनेट में 12 ऐसे मंत्री हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ पर गंभीर धाराएं भी लगी हैं।



शपथ लेने वालों में बीजेपी की ओर से चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधा कृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाडे, रविंद्र चव्हाण, मंगल प्रभात, विजय कुमार गवित और अतुल सावे शामिल हैं| 



वहीं एकनाथ शिंदे खेमे से दादा भूसे, संदीपान भूमरे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, तानाजी सावंत, संजय राठौड़ ,संदीपन भूमारे, शंभुराजे देसाई, और अब्दुल सत्तार ने शपथ ली| अब्दुल सत्तार उद्धव  सरकार में राजस्व विभाग के राज्यमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। इसके पहले कांग्रेस की सरकार में भी वो पशु संवर्धन मंत्री रह चुके हैं।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी।



मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,''मंत्रिमंड??? का विस्तार आज हुआ है। अपने-अपने विभाग की ज़िम्मेदारी सब लोग संभालेंगे। इस राज्य की जनता को जो काम चाहिए वो किया जाएगा। राज्य का सर्वांगीण विकास करने को ये लोग काम करेंगे। इसके बाद भी मंत्रिमंडल का विस्तार बाकी है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।