मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

नोएडा में पैसे मांगने पर शिकंजी-जलजीरे विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या

नोएडा: नोएडा में शिकंजी के पैसे मांगने पर रिक्शा चालक और उसके दो साथियों ने दुकानदार के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। नोएडा के नंदग्राम थाना क्षेत्र में हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास तीन युवकों ने…

नोएडा में पैसे मांगने पर शिकंजी-जलजीरे विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या
नोएडा में पैसे मांगने पर शिकंजी-जलजीरे विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या | फ़ोटो: TVL News

नोएडा:  नोएडा में शिकंजी के पैसे मांगने पर रिक्शा चालक और उसके दो साथियों ने दुकानदार के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। नोएडा के नंदग्राम थाना क्षेत्र में हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास तीन युवकों ने शिकंजी पी और रुपए मांगने पर दुकानदार को इतना पीटा कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।



साहिबाबाद के अर्थला में मंगल वाली गली निवासी गौरव कश्यप (30) पुत्र छोटेलाल कश्यप नंदग्राम थानाक्षेत्र में हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास शिकंजी की ठेली लगाता था। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को बंटी नाम का रिक्शा चालक अपने दो साथियों को लेकर गौरव कश्यप के पास पहुंचा था। शिकंजी पीने के बाद गौरव ने पैसे मांगे तो बंटी और उसके साथियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि बंटी और उसके साथियों ने गौरव पर रॉड से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गौरव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई।



गाजियाबाद के CO आलोक द??बे ने बताया,''कल 28 अप्रैल को रात में एक महिला ने थाना नंद ग्राम में तहरीर दी कि उनके पति गौरव मेट्रो स्टेशन के पास शिकंजी-जलजीरे की दुकान लगाते हैं। उनके पास एक अन्य व्यक्ति आया और शिकंजी पी, इसके बाद जब गौरव ने उनसे पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट की| जिसके बाद गौरव के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। आज सुबह जानकारी मिली कि घायल गौरव की अस्पताल में मृत्यु हो गई है। मामले में जांच की जा रही है|



गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक,'' यह वारदात गुरुवार रात की है। मोहननगर में अर्थला निवासी गौरव कश्यप नामक व्यक्ति मेट्रो स्टेशन के पास शिकंजी-जलजीरा की रेहड़ी लगाता है। ईरिक्शा चालक बॉबी अपने साथ दो युवकों को बैठाकर वहां आया और तीनों ने शिकंजी पी। गौरव ने रुपए मांगे तो तीनों ने उसकी ईंट और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। वह गौरव को अधमरा फेंककर फरार हो गए। घायल को नजदीकि अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह मौत हो गई। इस मामले में गौरव की पत्नी ज्योति ने थाना नंदग्राम में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था, जो अब हत्या में तरमीम किया जा रहा है।



पहले रॉड, फिर ईंट मारी

गौरव से थोड़ा दूरी पर ही शिकंजी की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि तीनों युवकों ने पहले शिकंजी पी और बिना रुपए दिए चल दिए। गौरव ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको पहले सिर में लोहे की रॉड और फिर ईंट मारी। गौरव को मरा हुआ समझकर आरोपी भाग निकले। उधर, डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से गौरव कोमा जैसी स्थिति में चला गया था। उसके सिर से काफी खून बह चुका था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।