मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मथुरा में सात फेरों से पहले दुल्हन का मर्डर: जयमाल के बाद कमरे में बैठी थी दुल्हन, सरफिरा आशिक आया..फिर आंखों के पास मार दी गोली

मथुरा: यूपी के मथुरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हत्या कर दी गई।वारदात उस वक्त हुई जब दुल्हन, दूल्हे को वरमाला पहनाकर कमरे में आकर बैठी थी। घात लगाकर…

मथुरा में सात फेरों से पहले दुल्हन का मर्डर: जयमाल के बाद कमरे में बैठी थी दुल्हन, सरफिरा आशिक आया..फिर आंखों के पास मार दी गोली
मथुरा में सात फेरों से पहले दुल्हन का मर्डर: जयमाल के बाद कमरे में बैठी थी दुल्हन, सरफिरा आशिक आया..फिर आंखों के पास मार दी गोली | फ़ोटो: TVL News

मथुरा: यूपी के मथुरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हत्या कर दी गई।वारदात उस वक्त हुई जब दुल्हन, दूल्हे को वरमाला पहनाकर कमरे में आकर बैठी थी। घात लगाकर बैठा सिरफिरा युवक वहां आ धमका। उसने तमंचे से सीधे दुल्हन की आंख में गोली मार दी।



मामला  मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव का है। गुरुवार रात को गांव मुबारकपुर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि एकतरफा प्यार में एक युवक ने दुल्हन को गोली मारी है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



जानकारी के मुताबिक गांव मुबारकपुर निवासी खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आई।धूमधाम से बरात चढ़ी और जयमाल हुई। रात करीब एक बजे वरमाला की रस्म हुई।  काजल ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। स्टेज पर खूब हंसी-ठिठोली हुई।इसके बाद दुल्हन को उसकी बहन और सहेलियां वापस कमरे में ले गईं।



दुल्हन की आंख के पास मारी गोली

दुल्हन बनी काजल 7 फेरों से पहले कमरे में बैठी थी।  तभी पहले से घात लगाकर बैठा अनीश दुल्हन के कमरे में पहुंच गया। वहां उसने काजल को आंख में गोली मार दी। इसके बाद भाग गया। काजल की आंख के पास गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।  दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एकतरफा प्यार का मामला लग रहा है। 



मुकदमा दर्ज कर लिया गया: ग्रामीण मथुरा

मथुरा ग्रामीण के SP श्रीश चंद्र ने बताया,''थाना नौझील क्षेत्र में आज सुबह एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान एक दुल्हन की गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच जारी है|



काजल को परेशान कर रहा था अनीश

दुल्हन के पिता खूबीराम ने बताया कि अनीश काजल को लगातार परेशान करता था। वह काजल से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन काजल उसे पसंद नहीं करती थी। तंग आकर 4 महीने पहले काजल को पलवल में उसकी बुआ के घर भेज दिया था, जब उसकी शादी तय हुई तो 4 दिन पहले ही मथुरा बुलाया था। 24 अप्रैल को वह मथुरा लौटी थी। 28 अप्रैल को शादी थी। काजल BSc की पढ़ाई कर रही थी।



मृतक बेटी के पिता खुशी राम ने बताया,''मेरी बेटी की शादी थी। जयमाला पड़ने के बाद मेरी बेटी घर गई और घर पर कमरे में बैठी थी, जिसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने मेरी बेटी को आंख के पास गोली मार कर भाग गया। मैं बेटी को लाया पकड़ कर पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी|



दूल्हे को भी दी थी गोली मारने की धमकी

वारदात से पहले अनीश ने दूल्हे मुन्नालाल को भी धमकी दी। गांव में जहां बारात ठहरी थी वहां अनीश पहुंचा था। उसने दूल्हे को धमकी दी थी कि अगर उसने काजल के साथ सात फेरे लिए तो उसे गोली मार देगा। हालांकि, उस समय गांव के लोगों ने उसे वहां से भगा दिया था।



4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पिता खूबीराम ने अनीश पुत्र हरलाल, कपिल पुत्र हरलाल, संजू पुत्र सुरेश और पंकू पुत्र रमेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। फिलहाल, अभी चारों आरोपी फरार हैं। काजल पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता नोएडा में रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बड़ी बेटी की हत्या से आहत खूबीराम अब न्याय की मांग कर रहे हैं।



प्यार ठुकराने से पागल हो गया था अनीश

गांव के लोगों ने बताया कि एकतरफा प्रेम में पागल अनीश के शादी के प्रस्ताव को जब काजल ने ठुकरा दिया, तो वह पागल हो गया। अनीश, काजल के घर से करीब 400 मीटर दूर रहता है। वारदात के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस लगा दी गई है। काजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।