मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नोरा फतेही ने रेवान्नी के साथ समर बैंगर के फर्स्ट लुक में दिखाई दमदार एनर्जी

मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने अपने आगामी ट्रैक 'ओ मामा टेटेमा' का शानदार पहला लुक जारी किया है, जिसमें वह अपनी आवाज़ भी दे रही हैं, और यह पहले से ही अगले समर एंथम का मूड सेट कर रहा…

नोरा फतेही ने रेवान्नी के साथ समर बैंगर के फर्स्ट लुक में दिखाई दमदार एनर्जी
नोरा फतेही ने रेवान्नी के साथ समर बैंगर के फर्स्ट लुक में दिखाई दमदार एनर्जी | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने अपने आगामी ट्रैक 'ओ मामा टेटेमा' का शानदार पहला लुक जारी किया है, जिसमें वह अपनी आवाज़ भी दे रही हैं, और यह पहले से ही अगले समर एंथम का मूड सेट कर रहा है। हाई-एनर्जी पोस्टर में नोरा फतेही को इंटरनेशनल आर्टिस्ट रेवान्नी के साथ दमदार और देसी ग्लैमर में देखा जा सकता है। यह अफ्रीकी-भारतीय फ्यूज़न एक संगीतमय और दृश्यात्मक अनुभव बनने वाली है, जिसे 9 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा।

अफ्रीकी प्रेरित फैशन और मॉडर्न टच में तैयार नोरा ने इस गाने की ऊर्जा के अनुरूप एक दमदार, दिलकश और रहस्यमयी लुक को प्रस्तुत किया है। अपनी अफ़्रीकी-बोंगो जड़ों के लिए मशहूर रेवान्नी ने इस मिश्रण में अपना ग्लोबल स्वैग जोड़ा है, जिससे यह एक शानदार विजुअल और संगीत संयोजन बन गया है। एक अनपेक्षित सरप्राइज़ के तौर पर, इस ट्रैक में नोरा के साथ श्रेया घोषाल की मधुर आवाज़ भी शामिल है, जो गाने में एक भारतीय आत्मा का स्पर्श जोड़ती है और इसे एक सच्चा क्रॉस-कल्चरल कोलैबोरेशन बना देती है।

नोरा का उत्साह इस गाने के चारों ओर बने माहौल को दर्शाता है, जो जेसन डेरुलो के साथ स्नेक की अपार अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद आया है, जिसे अब तक 130 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। 'ओह मामा टेटेमा' के साथ नोरा एक बार फिर साबित कर रही हैं कि वह न केवल सीमाएं पार करती हैं, बल्कि उन्हें खूबसूरती से एकजुट भी करती हैं। यह पोस्टर एक ऐसे ट्रैक का वादा करती है जो रिदम, ऐटिट्यूड और अंतरराष्ट्रीय अपील से भरपूर है और इस सीज़न के सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज़ में से एक बन चुका है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।