मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महाराष्ट्र के बाद अब पड़ोसी राज्य गोवा में सियासी हलचल तेज: कांग्रेस ने माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाया, पूर्व सीएम दिगंबर कामत के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई

पणजी: महाराष्ट्र के बाद अब पड़ोसी राज्य गोवा में सियासी हलचल तेज हो गई है| गोवा कांग्रेस में बगावत के बीच पार्टी ने गोवा विधान सभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो को तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया है|…

महाराष्ट्र के बाद अब पड़ोसी राज्य गोवा में सियासी हलचल तेज: कांग्रेस ने माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाया, पूर्व सीएम दिगंबर कामत के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई
महाराष्ट्र के बाद अब पड़ोसी राज्य गोवा में सियासी हलचल तेज: कांग्रेस ने माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाया, पूर्व सीएम दिगंबर कामत के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई | फ़ोटो: TVL News

पणजी: महाराष्ट्र के बाद अब पड़ोसी राज्य गोवा में सियासी हलचल तेज हो गई है| गोवा कांग्रेस में बगावत के बीच पार्टी ने गोवा विधान सभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो को तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया है| गोवा के कांग्रेस प्रभारी गुंडूराव ने माइकल लोबो को तुरंत प्रभाव से नेता विपक्ष के पद से हटा दिया है| गोवा के कांग्रेस प्रभारी गुंडूराव ने पार्टी के अंदर चल रही खींचतान के बीच कहा कि पार्टी के खिलाफ हमारे नेतओं ने ही साजिश रची है|



AICC गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि,''गोवा के नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटाया गया। नए नेता का चुनाव होगा। इस प्रकार के दलबदल के खिलाफ कानून द्वारा जो भी कार्रवाई होगी, पार्टी विरोधी कार्य किया जाएगा। देखते हैं कितने लोग रुकेंगे। हमारे 5 विधायक यहां हैं|



गुंडू राव ने कहा कि,''हमारे ही कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ यह साज़िश रची थी कि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है और दलबदल कर दिया गया है। इस साजिश का नेतृत्व हमारे ही दो नेताओं माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने किया था|



गोवा कांग्रेस ने अपने पांच विधायको को पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है- केदार नायक, माइकल लोबो, दलीला लोबो, दिगंबर कामत, राजेश फलदेसाई|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।