मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ENG vs IND 3rd T20I: आखिरी टी-20 मुकाबला 17 रन से जीता इंग्लैंड, सीरीज 2-1 से भारत के नाम

नॉटिंघम: रविवार को नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत 17 रन से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया 3 टी20 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप नही…

ENG vs IND 3rd T20I: आखिरी टी-20 मुकाबला 17 रन से जीता इंग्लैंड, सीरीज 2-1 से भारत के नाम
ENG vs IND 3rd T20I: आखिरी टी-20 मुकाबला 17 रन से जीता इंग्लैंड, सीरीज 2-1 से भारत के नाम | फ़ोटो: TVL News

नॉटिंघम: रविवार को नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत 17 रन से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया 3 टी20 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को क्लीन स्वीप नहीं कर पाई| भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेजबान ने मेहमान टीम को 17 रनों से मात दी, हार के बावजूद भारतीय टीम सीरीज को 2-1 से जीती।



भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया | टॉस जीत कर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा| जवाब में भारतीय टीम 20 ओर में 9 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर की| सूर्यकुमार के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला|



216 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही। कोहली, पंत और रोहित तीनों पूरी तरह फ्लॉप रहे। विराट 6 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। पंत भी सिर्फ 1 रन बना पाए। वहीं, रोहित को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन वो भी 12 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार ने अकेले दम पर भारत को मैच में बनाए रखा। वे 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए।



सूर्यकुमार ने 55 गेंदों पर 117 रन बनाए। इसमें 14 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। श्रेयस अय्यर (28) को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज सूर्यकुमार का साथ नहीं दे सका। उन्होंने 48 गेंद में अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ दिया है। टी-20 में शतक लगाने वाले सूर्यकुमार भारत के 5वें बल्लेबाज। इंग्लैंड के लिए रीस टोपली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।जबकि  रिचर्ड ग्लीसन और मोइन अली को 1-1 विकेट मिला|




पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए।| इंग्लैंड के ओपनरो जेसन रॉय (37) और जोस बटलर (18) ने पहले विकेट के लिए मिलकर तेज 31 रन जोड़े| इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड मलान ने बनाए। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 39 गेंद में 77 रन की पारी खेली। डेविड मलान के अलावा लिविंगस्टोन ने नाबाद 29 गेंद में 42 रन बनाए।



टीम इंडिया के लिए रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल के खाते में 2-2 विकेट आए। मलिक और आवेश के हिस्से एक-एक विकेट आया| उमरान मलिक सबसे महंगे साबित हुए, जडेजा और आवेश खान ने भी रन लुटाए| उमरान मलिक ने 4 ओवर में 56 रन लुटाकर 1 लिए| रवींद्र जडेजा 4 ओवर में 45 रन और अवेश खान ने 4 ओवर में 43 रन दिए|



भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, श्रेयस अय्यर और आवेश खान की टीम में वापसी हुई है। वहीं, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है।



दोनों टीमें-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, आवेश खान, उमरान मलिक, रवि बिश्नोई।



इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टन, हैरी ब्रुक, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन और रीस टोपली।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।