पणजी: गोवा के कांग्रेस विधायक माइकल लोबो ने कहा,''मुझे लगता है कि कोई विपक्ष का नेता बनना चाहता है इसलिए वे (कांग्रेस) ऐसा कर रहे हैं| साथ ही माइकल लोबो ने कांग्रेस पार्टी के सांसद मुकुल वासनिक से भी कहा,'हम कांग्रेस पार्टी के साथ हैं| गौरतलब है कि,' सियासी हलचल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ''कल यानी रविवार को पार्टी सांसद मुकुल वासनिक को गोवा जाने के लिए कहा था।"नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाने के बाद माइकल लोबो ने मुकुल वासनिक से आज सोमवार को मुलाकात की हैं|
कल कांग्रेस द्वारा बीजेपी के साथ साजिश करने के आरोप में गोवा के विपक्ष नेता के पद से हटाए जाने के बाद माइकल लोबो ने कहा,''नहीं (भाजपा के साथ) मेरी कोई सांठगांठ नहीं है। मुझे लगता है कि कोई विपक्ष का नेता बनना चाहता है और इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं|
माइकल लोबी ने कहा,'यह (मुकुल वासनिक से मुलाकात) कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं थी। कांग्रेस के वरिष्ठ राज्यसभा सदस्य यहां राज्य में हो रही घटनाओं पर चर्चा करने के लिए आए थे। मैंने उनसे कहा है कि हम कांग्रेस पार्टी के साथ हैं|
कांग्रेस विधायक माइकल लोबो ने कहा,''मैंने कहा है कि यहां (गोवा राज्य में) जो भी राजनीतिक घटनाएं हो रही है उस पर आपको व्यक्तिगत रूप से चर्चा करनी चाहिए|
प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रुपये की पेशकश: सिद्धारमैया
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, प्रत्येक विधायक को 50 करोड़ रुपये की पेशकश करके ... वे (भाजपा) लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते। केवल गोवा में ही नहीं, हर जगह वे ऑपरेशन 'कमला' करते हैं। वे पैसे की पेशकश करेंगे, विधायकों को खरीदेंगे| कर्नाटक में यह संभव नहीं है। अगले चुनाव में हम सत्ता में आएंगे... भाजपा के विधायक हमारी पार्टी में शामिल होंगे|
डरा-धमका के MLAs को जोड़ रही है BJP: खड़गे
कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,;डरा धमका के वो (BJP) लोगों को जोड़ रहे हैं, वो हर जगह यही कर रहे हैं। उन्होंने (BJP) पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश में भी यही किया है और अब भी कर रहे हैं, पहले भी उन्होंने हमारी सरकार गिराई थी| अब (गोवा में) अपनी सरकार को मजबूत बनाने के लिए वे(BJP) और विधायक ले रहे हैं। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव के लिए उनके पास विधायकों की कमी है|
ED, IT और CBI का भय दिखाकर लोगों को डराया गया: महाराष्ट्र की राजनीति पर दिग्विजय सिंह
महाराष्ट्र के पूणे में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा,"देश में भाजपा का लोकतंत्र, संविधान और तिरंगे पर जो गुप्त विचार रहे हैं वो अब उजागर कर रहे हैं। लोकतंत्र को खरीदा जा रहा है। महाराष्ट्र में जो हुआ वो नया नहीं है। 2017 से आज तक चुने हुए लोकतंत्र को पैसे के बल पर खरीदा गया और सरकार बनाई गई|
एमपी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा,"ED, IT और CBI का भय दिखाकर लोगों को डराया गया। करोड़ों का लोभ दिया गया। भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में वैसे भी ज्यादा विश्वास नहीं रहा है। ये शपथ लेते समय निष्पक्षता से सरकार चलाने की शपथ लेते हैं लेकिन पूरे तरीके से पक्षपात किया जाता है|
दलबदल कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा,''दलबदल कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बहुमत खरीदा जा रहा है। बिना नियम के बूलडोजर चलाए जा रहे हैं। एक व्यक्ति अगर अपराधी है तो कौन से क़ानून में लिखा है कि पूरे परिवार को उसका दंड दें। देश के सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को नफरत के माध्यम से बिगाड़ा जा रहा है|
बता दें कि,''कल यानी रविवार को AICC गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि,''गोवा के नेता प्रतिपक्ष के पद से माइकल लोबो को हटा दिया गया है। नए नेता का चुनाव होगा। इस प्रकार के दलबदल के खिलाफ कानून द्वारा जो भी कार्रवाई होगी, पार्टी विरोधी कार्य किया जाएगा। देखते हैं कितने लोग रुकेंगे। हमारे 5 विधायक यहां हैं|
गुंडू राव ने कहा कि,''हमारे ही कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ यह साज़िश रची थी कि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है और दलबदल कर दिया गया है। इस साजिश का नेतृत्व हमारे ही दो नेताओं माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने किया था|
गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा,''हमने कांग्रेस विधायक दल की तत्काल बैठक बुलाई थी। कांग्रेस के 5 विधायक मौजूद थे जहां कांग्रेस विधायक दल के नेता को बदलने का प्रस्ताव पारित हुआ।